{"_id":"e21d20fbfc53eac4dbce713eb73d2afa","slug":"allahabad-news-hindi-news-388","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट विभाजन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री बयान का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट विभाजन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री बयान का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बनाने की संभावना से इंकार करने संबंधी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान का हाईकोर्ट के वकीलों ने स्वागत किया है। वकीलों का कहना है कि बेंच को लेकर मुख्यमंत्री की सोच सही है। बेंच बनने से न्यायपालिका कमजोर होगी और वादकारियों को न्याय उपलब्ध कराने की मंशा पूरी नहीं हो सकेगी। समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव विनय प्रताप सिंह यादव और पूर्व प्रदेश महामंत्री बालेश्वर चतुर्वेदी ने एक संयुक्त बयान में मुख्यमंत्री के बयान का स्वागत किया है।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ही अधिवक्ताओं की वास्तविक हितैषी है। वहीं हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी निर्णय का स्वागत किया है। पूर्व अध्यक्ष राकेश पांडेय, पूर्व महासचिव अनिल तिवारी, अतुल पांडेय, संतोष मिश्र सहित तमाम वकीलों ने निर्णय का स्वागत किया है।