फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

पूरब की हवाओं ने फिर बदला मौसम का मिजाज

Fri, 11 Dec 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 11 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
शहर के मौसम का मिजाज शुक्रवार की भोर में बदल गया। पूरब की हवाओं का दबाव बढ़ने से कोहरा गायब हो गया और गलन बढ़ गई। अधिकतम पारा में गिरावट दर्ज की गई जबकि न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस के पास बना रहा। न्यूनतम आर्द्रता में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। विशेषज्ञों का अनुमान है कि मौसम शनिवार को भी ऐसे ही बना रहेगा। सुबह हल्का कोहरा पड़ेेगा और शुक्रवार की तरह दिन में धुंध छाई रहेगी।
विज्ञापन


पश्चिम की हवाओं से मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को थोड़ा अलग था। नमी और कोहरे से हल्की ठंडक बनी हुई थी अधिकतम तापमान 27 डिग्री से ऊपर और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास अटका था। भोर में धुंध और हवाओं की उठापटक से मौसम का मिजाज बदल गया। पूरब की हवाओं ने कोहरे को पूरी तरह से साफ कर दिया।
विज्ञापन


इन हवाओं से न्यूनतम आर्द्रता में 18 फीसदी और बढ़ गई। न्यूनतम आर्द्रता शुक्रवार को 67 फीसदी रिकार्ड की गई जबकि अधिकतम आर्र्दता में दो फीसदी की कमी आई। अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार के 27.4 डिग्री से नीचे गिरकर शुक्रवार को यह 24.4 डिग्री पर आ गया। इससे शहरियों ने दिन में थोड़ी गलन महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गलन रात में भी बरकरार रही। मौसम विज्ञानी डॉ. अनुपम पांडेय का कहना है कि मौसम का यह मिजाज उत्तर भारत में बर्फबारी होने और स्थानीय तौर पर उठापटक होने से ऐसा हुआ। मौसम विज्ञानियों ने अनुमान जताया है कि शनिवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed