{"_id":"39014d82b078e2d02114e3f36b1825ea","slug":"allahabad-news-hindi-news-382","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ पुरोहितों ने किया गंगा पूजन का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थ पुरोहितों ने किया गंगा पूजन का बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा पूजन की व्यवस्था और मेलाधिकारी के रवैये से नाराज प्रयागवाल प्रमुखों ने शुक्रवार को माघ मेला प्रशासन की ओर से 14 दिसंबर को नियत गंगा पूजन कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा की है। मेला प्रशासन की ओर से तीर्थ पुरोहितों को गंगा पूजन की तैयारियों के बारे में बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया गया था। गंगा पूजन के क्रम में तीर्थपुरोहितों ने मेले से जुड़े अन्य विषयों तथा व्यवस्था के बारे में भी बात करनी चाही लेकिन मेलाधिकारी ने उनकी नहीं सुनी।
तीर्थपुरोहितों प्रकाश चंद्र मिश्र, अजय कुमार पांडेय, राजेंद्र पालीवाल आदि का आरोप है कि मेलाधिकारी की ओर से अपमानजनक टिप्पणी की गई जिससे नाराज होकर सामूहिक रूप से गंगा पूजन के कार्यक्रम के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। साथ ही पत्र भेजकर उक्त घटनाक्रम की जानकारी प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को भी दी गई है। प्रयागवाल प्रमुखों की ओर से सभी तीर्थपुरोहितों से उक्त कार्यक्रम से विरत रहने की अपील की गई है। बातचीत के दौरान तीर्थपुरोहित श्यामजी मिश्र, वीरेंद्र तिवारी, राजेश त्रिपाठी, संतोष भारद्वाज, दिनकर पांडेय ऋतुराज मिश्र आदि मौजूद थे।
प्रयाग धर्म संघ के अध्यक्ष पं.राजेंद्र पालीवाल के मुताबिक मेला प्रशासन की ओर से संस्थाओं को भूमि वितरण के लिए तारीख तय की गई है लेकिन इसमें तीर्थ पुरोहितों का कोई उल्लेख नहीं है। संघ ने मेला प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए तीर्थपुरोहितों के लिए भूमि वितरण को बीस दिसंबर की तारीख तय करने की मांग की है।