फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

किराया वृद्धि के विरोध में भड़के छात्र

Thu, 10 Dec 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 10 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
किराया वृद्घि के विरोध में छात्रों की बीच सुलग रही चिंगारी बुझी नहीं है। बृहस्पतिवार को काटजू बाग कॉलोनी में बैठक में छात्रों का आक्रोश साफ नजर आ रहा था। बैठक में भारी संख्या में जुटी छात्रों की भीड़ ने किराया वृद्धि के खिलाफ हुंकार भरी। छात्रों ने कहा कि प्रशासन किराया निर्धारित करें और रकम के मुताबिक सुविधा भी मिले। साथ पुलिस प्रशासन के एक पखवारा पूर्व हुए बवाल में एक तरफा कार्रवाई पर भी आक्रोश जताया। छात्रों ने तय किया है कि 14 दिसंबर को वे जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपनी मांग रखेंगे। माहौल गरमाता देख आरएएफ, पीएसी और कई थानों की फोर्स के साथ शहर के सीओ और एसपी सिटी भी पहुंच गए।
विज्ञापन


नवउदय स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को काटजू बाग कॉलोनी के दुर्गा पूजा पार्क में किराएदार छात्रों की एक बैठक बुलाई गई। बैठक में छात्रों की भारी भीड़ जुटी। पार्क के आसपास की सड़कों पर चारों तरफ छात्रों की ही भीड़ नजर आ रही थी। इससे इलाके का माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया था। सूचना पाकर मौके पर एक कंपनी आरएएफ, पीएसी के साथ सीओ वीरेंद्र कुमार, सीओ डीपी तिवारी, सीओ सिविल लाइंस समेत कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद थी। छात्रों ने कहा कि मकान मालिक बेतहाशा किराया वृद्घि कर रहे हैं। छात्रों का शोषण किया जा रहा है। प्रशासन ने किराया वृद्घि का जो फार्मूला तय किया है, उससे छात्रों का नुकसान है।
विज्ञापन


 बैठक में छात्रों को नहीं शामिल किया गया। किराया के मुताबिक सुविधा होनी चाहिए। प्रशासन भी एक इस मामले में एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। सलोरी में एक पखवारा पूर्व हुए बवाल में छात्रों का आरोप था कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की। कई बेगुनाह छात्रों को फंसाया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ऐसी नीति बनाए, जिससे छात्रों का शोषण न हो। साथ ही जेल में बंद छात्रों को रिहा किया जाए। छात्रों ने तय किया कि सोमवार को अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे। सीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक में छात्रों ने अपनी बातें रखीं। भीड़ और तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। छात्रों को भरोसा दिलाया गया कि उनके साथ इंसाफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed