{"_id":"2b73506804c6bb8148bd2f00b2599f55","slug":"allahabad-news-hindi-news-377","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत का अपमान कर रहे हैं सोनिया, राहुल: वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत का अपमान कर रहे हैं सोनिया, राहुल: वीसी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार कौंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन और पूर्व महाधिवक्ता वीसी मिश्र ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कृत्य अवमानना पूर्ण है। नेशनल हेराल्ड केस में उनके द्वारा की जा रही टिप्पणियों से अदालत का अपमान हो रहा है। श्री मिश्र ने कांग्रेसियों द्वारा संसद में किए जा रहे हंगामे से यह साफ है वह अपरोक्ष रूप से न्यायपालिका को धमकाना चाह रहे हैं।इसी क्रम में हाईकोर्ट अधिवक्ता परिषद की एक बैठक में कांग्रेस नेताओं के कृत्य की भर्त्सना की गई। कहा गया कि नेताओं के बयान से अदालत से अवमानना हुई है। बैठक में मृत्युंजय तिवारी, हरवंश सिंह, अशोक कुमार राजभर, बीआर मिश्र, जगदीश मिश्र, शशिकांत उपाध्याय, यूएन शर्मा, जय प्रकाश राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन