{"_id":"d30ba9df9b1f83c600c606661c4e0ef2","slug":"allahabad-news-hindi-news-308","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक में दो सराफा दुकानों से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक में दो सराफा दुकानों से हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौक के मीरगंज सराफा गली में रविवार रात चोरों ने दो सराफा दुकानों का ताला तोड़कर हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह दुकान के मालिक पहुंचे तो छत की ग्रिल टूटी देख सन्न रह गए। शटर खोला तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था और दुकान में रखा हजारों के जेवर गायब थे। चोरी की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस रिपोर्ट लिखकर चोरों की तलाश शुरू की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा।
पश्चिम बंगाल के रहने वाले सपन तिवारी और जगन्नाथ रानीमंडी इलाके में रहते हैं। उनकी मीरगंज के सराफा गली में अगल-बगल जेवर की दुकान है। वे आभूषण कारीगर भी हैं। सोमवार सुबह दुकान पर पहुंचे। दुकान का शटर खोलने पर अंदर का हाल देखकर सकते में पड़ गए। उनकी नजर छत की ओर गई तो देखा कि ग्रिल को कटा था। चोरी की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस पहुंची। चोर दोनों दुकानों से मिलाकर लगभग 10 ग्राम सोना और हजारों का आभूषण ले गए। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर जाकर पड़ताल की। वहीं चोरों की घटना से इलाके के कारोबारियों में खासा आक्रोश है। उनका आरोप है कि रात में पुलिस गश्त नहीं करती है। जिसके चलते अक्सर इलाके में चोरी की घटना होती है। लेकिन इसके बाद पुलिस नहीं चेत रही है।