{"_id":"319a1d2f77076a5d129dbdf35046c653","slug":"allahabad-news-hindi-news-307","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते नोंच रहे थे नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते नोंच रहे थे नवजात का शव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जीरो रोड बस अड्डे के कू ड़े के ढेर के पास एक नवजात बच्चे का शव कुत्ते को नोंचते देख खलबली मच गई। राहगीर की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन कुछ पता नहीं चला तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सुबह के समय कोई आया और पॉलीथीन में भरकर शव को कूड़े के ढेर पर फेंक कर भाग निकला। लेकिन तब लोगों को इस बात का अंदाजा ही नहीं हुआ की पॉलीथीन में शव हो सकता है। कुछ देर बाद कुत्ता पॉलीथीन को फाड़कर नोंचने लगा तो लोगों की नजर पड़ी। नवजात का शव होने की खबर पर भीड़ जुट गई। नवजात शिशु का शव मिलने की खबर को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा है।