{"_id":"f5ce586027dd019d3afd9134cdd9b7b1","slug":"allahabad-news-hindi-news-303","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए लिए मतदान आज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को वोट पड़ेंगे। जसरा, कौड़िहार, कौधियारा, चाका और शंकरगढ़ ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 385 पदों के लिए 3339 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पहली दिसंबर को इनकी किस्मत पर मुहर लग जाएगी। जिला पंचायत चुनाव के दौरान चाका में बवाल हो चुका है और वहां दो बूथों पर पुनर्मतदान भी कराया गया, सो प्रशासन चाका को लेकर काफी गंभीर है। अफसर अलर्ट हैं। डीएम संजय कुमार ने मतपत्र लूटने, मतपेटिका में पानी डालने या किसी दूसरे तरह से बूथ कैप्चरिंग करने वालों को सीधे गोली मारने के आदेश दिए हैं। मतदान कराने के लिए सोमवार शाम सभी पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालयों से बूथों के लिए रवाना हो गईं। मतदान सुबह सात से शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा।
दूसरे चरण के चुनाव में जसरा, कौड़िहार, कौधियारा, चाका और शंकरगढ़ ब्लॉक से ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 3339 उम्मीदवार और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1626 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि कौड़िहार से ग्राम प्रधान पद पर एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर जसरा में 464, कौँधियारा में 493, कौड़िहार में 1024, शंकरगढ़ में 560 और चाका में 467 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हैं। इन ब्लॉकों से ग्राम पंचायत सदस्य के क्रमश: 105, 166, 780, 234 एवं 341 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होना है।
प्रशासनिक स्तर पर चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं लेकिन अफसरों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि चुनाव शांतिपूर्वक निपट जाए, सो अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में चिह्नित किए गए 90 मतदान केंद्रों में प्रशासन की ओर से सीसी कैमरे लगवाए गए हैं। डीएम ने जोनल मजिस्ट्रेटों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों को पुलिस अधिकारियों के साथ मतदान के दौरान निरंतर भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए हैं। अतिसंवदेनशील बूथों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटों और क्लस्टर मोबाइल पुलिस की भी व्यवस्था की गई है। संवदेनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर स्टाफ पुलिस की भी व्यवस्था की गई है, जो मतदान केंद्र की छत से अराजकतत्वों पर नजर रखेगी। डीएम ने निर्देश दिए है कि मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक भीड़ नहीं लगनी चाहिए।