{"_id":"e0318302e7104609de396bef2ee41b95","slug":"allahabad-news-hindi-news-301","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आवास पर प्रदर्शनकर हत्यारोपियों के गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम आवास पर प्रदर्शनकर हत्यारोपियों के गिरफ्तारी की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर में ट्रैक्टर एजेंसी संचालक सुरेश शुक्ला हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में सोमवार को डीएम आवास पर परिजनों ने सैकड़ो लोगों के साथ प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि कई आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वे मामले की पैरवी न करने के लिए धमकी दे रहे हैं।
मृतक सुरेश शुक्ला की पत्नी विभा शुक्ला के नेतृत्व में सोमवार सुबह दर्जनों महिला और पुरुष क लेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम आवास पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। उनका आरोप था कि हत्याकांड में नामजद कई आरोपी भी बाहर घूम रहे हैं। मृतक के परिवार को मुकदमें की पैरवी न करने के लिए धमकी दी जा रही है। हंगामे की सूचना पर एसपी क्राइम रमाकांत प्रसाद, एसपी राजेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे।
प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत किया। उनसे मांग की गई कि जेल में बंद आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाए। जो आरोपी बाहर उन्हें पकड़ा जाए। साथ ही मृतक के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। पुलिस अफसरों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।