फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

समय सीमा खत्म, हाथी पार्क में आधा काम भी नहीं

Wed, 18 Nov 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 18 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
इलाहाबाद (ब्यूरो)। शहर में बच्चों के मनोरंजन के लिए इकलौते और चर्चित हाथी पार्क के सुंदरीकरण का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) की ओर से संचालित हाथी पार्क में चहारदीवारी के निर्माण समेत अंदर झील, नए झूले, लाइटों से संबंधित काम कराए जा रहे हैं। इसके लिए एडीए ने एक जुलाई से 31 अक्तूबर तक पार्क बंद करने का निर्णय लिया था। स्थिति यह है कि समय सीमा बीतने के 18 दिन बाद तक पार्क में आधा काम भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


एडीए हाथी पार्क को जिस तरह से कायाकल्प कर रहा है, तय है कि वह बच्चों के लिए नए कलेवर में नजर आएगा, लेकिन हमेशा की तरह योजना समय से पूरी न होने का ठप्पा इस पर भी लग गया है। हाथी पार्क में झाड़ियां हटाकर चहारदीवारी बनाने के साथ सेंट मेरीज कॉन्वेंट की ओर से आकर चंद्रशेखर आजाद पार्क जाने वाले नालों को भूमिगत करना, पार्क में झील, बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले, पाक्षियों के लिए पिंजरे, आधुनिक लाइटों आदि का काम हो रहा है। एडीए ने इसके लिए पार्क को एक जुलाई से 31 अक्तूबर तक बंद कर दिया था।
विज्ञापन


 तय हुआ था कि चार माह में पार्क को संवार दिया जाएगा और नवंबर में इसे बच्चों के लिए खोला जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
स्थिति यह है कि अभी पार्क की पूरी चहारदीवारी ही नहीं बन सकी है। नाले को भूमिगत करने और झील बनाने के लिए अभी जमीन की खोदाई हो रही है। अब एडीए के अफसर कह रहे हैं कि पार्क 31 दिसंबर तक तैयार होगा। हालांकि वहां जिस रफ्तार से काम हो रहा है, दिसंबर तक भी पूरा होने की उम्मीद बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed