{"_id":"a6d7e49c94bda571f432ade1a5c98bcb","slug":"allahabad-news-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशदीप के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं तो वैट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशदीप के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं तो वैट नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
मुंडेरा गोली कांड में कारोबारी आकाशदीप की हत्या के विरोध में शनिवार को कारोबारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कारोबारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम सिटी एसके शर्मा को सौंपा। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि आकाशदीप के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारी इस माह का वैट नहीं देंगे। साथ ही 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं हुई तो रविवार को भी प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने कहा कि जब हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते सड़क पर आंदोलन चलता रहेगा। शीघ्र ही शहर बंद का आह्वान किया जाएगा। महामंत्री शिव शंकर सिंह ने कहा कि व्यापारी की हत्या कर लूटा जा रहा है। वहीं पुलिस बदमाशों को पकड़ने के बजाय व्यापारियों का शोषण करती है। मुंडेरा व्यापार मंडल के धनंजय सिंह ने कहा कि हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो इस माह का वैट नहीं देंगे।
व्यापारियों की मांग है कि मृतक के परिवार को 25 लाख रुपया मुआवजा, 2 शस्त्र लाइसेंस,मृतक के परिवार को गिरफ्तारी होने तक सुरक्षा और एसओ निलंबित करने की मांग की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा कि व्यापारी की गोली मार कर हत्या के बाद पुलिस क ा ठोस कदम न उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमलावरों की गिरफ्तारी न होना यह साबित करता है कि अपराधी पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं। एडीएम सिटी को ज्ञापन देने में कमलेश तिवारी, अजीत कुशवाहा, अलीम, राजाराम कनौजिया समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। इलाहाबाद ऑटोमोबाइल एसोसिएशन भी घेराव में शामिल रहा। इस मौके पर अध्यक्ष सुशील खरबंदा,सरदार जोगिंदर सिंह, राजेश अग्रवाल दर्जनों लोग रहे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश केशरवानी ने कारोबारी के हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जाहिर की। व्यापारी एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि हत्यारोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा नहीं जाता तो प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे। शोक सभा कर मृत कारोबारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।