{"_id":"99e1b75df38f7afdc84ecd8fb4aef4e3","slug":"allahabad-news-hindi-news-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस-जे मेंस पर भी संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस-जे मेंस पर भी संशय
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 18 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में अनिल यादव की अध्यक्ष पद पर
विज्ञापन
नियुक्ति रद्द होने तथा कार्यवाहक सचिव को हटाए जाने से भर्ती प्रक्रिया भी
प्रभावित हो गई है। प्रदेश सरकार की चुप्पी की वजह से अध्यक्ष की नियुक्ति
को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है तो सचिव बनाए गए सुरेश कुमार सिंह ने
अभी ज्वाइन नहीं किया है। इससे आयोग में कई काम ठप हो गए हैं। इससे
पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा 26 अक्तूबर से शुरू हो पाएगी इसे लेकर भी असमंजस
की स्थिति बन गई है।
अध्यक्ष की नियुक्ति रद्द होने के एक दिन बाद ही लोअर सबऑर्डिनेट-2013 का साक्षात्कार शुरू होना था, लेकिन आयोग ने अगले आदेश तक इसे निरस्त कर दिया। इसी क्रम में 26 अक्तूबर से पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। इसके प्रवेश पत्र ऑनलाइन कर दिए गए हैं, लेकिन अध्यक्ष और सचिव पद पर नई ज्वाइनिंग नहीं होने से संकट खड़ा हो गया है। 26 से पहले चार दिन अवकाश भी रहेगा। इससे परेशानी और बढ़ गई है। आयोग की ओर से पूर्व में हुए फैसलों के आधार पर आगामी महीनों में होने वाले साक्षात्कार के कार्यक्रम घोषित कर दिए गए हैं। यह कार्यक्रम अनिल यादव की नियुक्ति रद्द होने के बाद घोषित किए गए। जबकि, साक्षात्कार के बोर्ड गठन का अधिकार अध्यक्ष का है। ऐसे में ये साक्षात्कार निर्धारित समय पर हो पाएंगे इसे लेकर भी संशय की स्थिति है।