{"_id":"b1e1ee9c9122b110a3387dea3e5ed65b","slug":"allahabad-news-hindi-news-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी वासुदेवानंद की अपील सुप्रीमकोर्ट में भी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी वासुदेवानंद की अपील सुप्रीमकोर्ट में भी खारिज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योतिष्पीठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य की गद्दी को लेकर चल रहे अदालती विवाद में स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती को सुप्रीमकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। सिविल कोर्ट के फैसले पर स्थगन आदेश देने से हाईकोर्ट के आदेश को उन्होंने सुप्रीमकोर्ट में चुनौती दी थी। विपक्षी शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के अधिवक्ता शशिनंदन और अनूप त्रिवेदी ने बताया कि सोमवार को हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई थी। स्वामी वासुदेवानंद के अधिवक्ता ने कोर्ट को सुप्रीमकोर्ट के आदेश की जानकारी दी तथा सुनवाई के लिए कोई दूसरी तिथि नियत करने की मांग की। याचिका पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने अपीलार्थी के वकील द्वारा बार-बार तारीख मांगने पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए सुनवाई के लिए सात अक्तूबर की तिथि नियत की है। सात अक्तूबर से अपील पर बहस प्रारंभ होगी।
विज्ञापन