{"_id":"92241b2e41cd3c30807adac5170723a8","slug":"allahabad-news-hindi-news-1073","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक अवकाश पर रहीं नर्सें, कई ऑपरेशन टले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक अवकाश पर रहीं नर्सें, कई ऑपरेशन टले
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में शुक्रवार को नर्सें सार्वजनिक अवकाश पर रहीं। इसके चलते कई विभागों का ओटी कार्य प्रभावित हुआ। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने नर्सों के अवकाश को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम किए थे। इसके चलते उनके अवकाश का बहुत असर नहीं पड़ा। जूनियर डॉक्टर और संविदा पर तैनात नर्सों ने भी पूरा सहयोग किया। इसके चलते मरीजों को परेशानी नहीं हुई।
नर्सें सातवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश पर रहीं। इसके चलते उन्होंने कोई काम नहीं किया। उनके कामकाज न करने से गायनी, सर्जरी, ईएनटी में ओटी कार्य प्रभावित हुआ। शुक्रवार को होने वाली सर्जरी को टाल दिया गया। वार्डों में भी मरीजों को परेशानी हुई। हालांकि संविदा की नर्सों के मोर्चा संभाले रहने से बहुत परेशानी नहीं हुई।