फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad knock of swine flu , the victim was a student

इलाहाबाद में स्वाइन फ्लू की दस्तक, छात्रा बनी शिकार

Tue, 17 Feb 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 17 Feb 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Allahabad knock of swine flu , the victim was a student
देश के कई राज्यों के साथ यूपी के कुछ शहरों में फैले स्वाइन फ्लू ने इलाहाबाद में भी दस्तक दे दी है। ट्रिपल आईटी की एक छात्रा में इस गंभीर बीमारी की पुष्टि हुई है। फिलहाल छात्रा को लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती करा दिया गया है। खबर पाने के बाद सीएमओ के नेतृत्व में उनकी टीम ने मंगलवार को यहां झलवा स्थित संस्थान का दौरा किया और छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। सीएमओ का दावा है कि अन्य छात्र-छात्राओं में स्वाइन फ्लू के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। उन्हें अलर्ट किया गया है। अगर किसी तरह की दिक्कत होती है तो तुरंत सूचित करें और डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन


ट्रिपल आईटी में बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा तीन दिन पहले अचानक बीमार पड़ी। दिक्कत बढ़ने पर वह लखनऊ स्थित अपने घर चली गई। स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर मंगलवार को उसे एसजीपीजीआई में भर्ती करा दिया गया। संस्थान में खबर आते ही हड़कंप मच गया। ट्रिपल आईटी प्रशासन इस बात को लेकर परेशान हो गया कि कहीं बीमारी अन्य छात्र-छात्राओं पर शिकंजा न कस ले। सूचना सीएमओ पद्माकर सिंह को दी गई, जिसके बाद सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों और स्वाइन फ्लू टास्क फोर्स की टीम ने संस्थान का दौरा किया।
विज्ञापन


टीम ने संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उन्हें बीमारी के लक्षण व उससे बचाव की भी जानकारी भी दी। सीएमओ ने बताया कि संस्थान में अध्ययनरत बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा की तबीयत तीन दिन पहले खराब हुई थी। छात्रा अपने घर लखनऊ लौट गई। परिजन उसे एसजीपीजीआई ले गए, जहां जांच के बाद उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए  गए। छात्रा का वहां इलाज चल रहा है। फिलहाल ट्रिपल आईटी के किसी अन्य छात्र-छात्रा में स्वाइन फ्लू के कोई लक्षण नहीं हैं। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर इस बीमारी से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed