फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad , Kanpur , executive lounge will soon

इलाहाबाद, कानपुर में भी जल्द बनेगा एग्जीक्यूटिव लाउंज 

Sat, 16 Apr 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
 Allahabad , Kanpur , executive lounge will soon
दिल्ली स्टेशन का एक्जिक्युटिव लांज। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
यूपी के इलाहाबाद जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, वाराणसी, लखनऊ आदि ए वन ग्रेड के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। इन स्टेशनों पर एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाए जाने की जोरशोर से तैयारी चल रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) के अफसरों के बीच अनुबंध भी हो चुका है। अभी हाल ही में आगरा कैंट में आईआरसीटीसी ने एग्जीक्यूटिव लाउंज खोला है।
विज्ञापन


ट्रेनें लेट होने की वजह से यात्रियों को प्लेटफार्म या फिर वेटिंग रूम पर ही इंतजार करना पड़ता है। निकट भविष्य में ए वन ग्रेड के स्टेशनों में इस तरह के यात्री एग्जीक्यूटिव लाउंज में एक ही छत के नीचे एसी रूम में आरामदायक कुर्सियों एवं बेहतर खानपान की सुविधा के साथ सुकून के दो पल बिता सकेंगे। नई दिल्ली के बाद  उत्तर मध्य रेलवे के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज पिछले सप्ताह ही खोला गया है। हवाई अड्डे की तर्ज पर एग्जीक्यूटिव लाउंज में शुल्क देने के बाद यात्री तमाम तरह की सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। इन सुविधाओं में आर्डर के आधार पर भोजन, चैनल म्यूजिक, गर्म पेय और शीतल पेय, हर समय वाई-फाई सुविधा, व्हील चेयर, टेलीविजन, रेल संबंधी जानकारियों का डिस्प्ले, फैक्स, प्रिंटर, समाचार पत्र, पत्रिका, स्वच्छ शौचालय एवं शू शाइनर आदि शामिल है। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक इलाहाबाद में एग्जीक्यूटिव लाउंज सिविल लाइंस साइड स्थित एमएफसी में बनाया जाना है, जबकि कानपुर स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज पार्सल ऑफिस वाली जगह पर बनाया जाएगा। उधर आईआरसीटीसी ने इसी वित्तीय वर्ष में एनसीआर के इन दोनों स्टेशनों में एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाने की तैयारी की है। वहीं दूसरी ओर आईआरसीटीसी ने उत्तर रेलवे के लखनऊ और वाराणसी में भी एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दो घंटे के लिए सौ रुपये ले रहा आईआरसीटीसी
आगरा में खुले एग्जीक्यूटिव लाउंज में आईआरसीटीसी यात्रियों से दो घंटे के लिए 100 रुपये का शुल्क ले रहा है। इसमें हर अतिरिक्त घंटे के लिए 50 रुपये देने होंगे। इस शुल्क में वाई-फाई, शौचालय, असीमित चाय, काफी, कोल्ड ड्रिंक आदि शामिल है। जबकि भोजन एवं बिजनेस सेंटर आदि की सुविधाओं के लिए आईआरसीटीसी अतिरिक्त शुल्क लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed