फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court to be partially open from next week, hearing on bail plea in minor criminal cases

अगले सप्ताह से आंशिक रूप से खुलेगा इलाहाबाद हाइकोर्ट, लघु आपराधिक मामलों में जमानत याचिका पर होगी सुनवाई

Sat, 04 Apr 2020 10:25 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Apr 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court to be partially open from next week, hearing on bail plea in minor criminal cases
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में बंद इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अगले सप्ताह से आंशिक रूप से खोला जाएगा। इस दौरान लगभग आधा दर्जन न्यायपीठ बिठाने का निर्णय लिया गया है। लघु आपराधिक मामलों से संबंधित जमानती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण न हो सकने के कारण वकीलों की ओर से इस संबंध में बार-बार अनुरोध किया जा रहा था। वकीलों के ‘मेंशन’ की खासी संख्या को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश की सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि मंगलवार से उनकी पीठ के अलावा आधा दर्जन एकल पीठ भी बैठेंगी।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति सुनीत कुमार, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ, न्यायमूर्ति जेजे मुनीर, न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह एवं न्यायमूर्ति उमेश कुमार की एकल पीठ लघु आपराधिक मामलों से संबंधित 18 व 19 मार्च के सूचीबद्ध जमानती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करेंगी।
विज्ञापन


इस प्रक्त्रिस्या में वकीलों का सहयोग ई.मेल के जरिए लिया जाएगा । वकीलो को अदालत जाने की आवश्यक्ता नहीं होगी। वह लिखित बहस दाखिल कर सकेंगे। अगले सप्ताह आपराधिक याचिकाओं पर सुनवाई के लिए दो न्यायाधीशों की एक खंडपीठ भी बैठेगी। न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा एवं न्यायमूर्ति समित गोपाल की यह खंडपीठ गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग में दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई करेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed