फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: Promotion of six officers of High Court Service cadre and seven of Private Secretary cadre

Allahabad High Court : हाईकोर्ट सेवा संवर्ग के छह और निजी सचिव संवर्ग के सात अधिकारियों की पदोन्नति

Tue, 03 May 2022 11:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 03 May 2022 11:32 PM IST
सार

संजय प्रताप सिंह (लखनऊ) को उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन के पद से  संयुक्त निबंधक सह निजी  सचिव श्रेणी चार के पद पर,नरेन्द्र सिंह, संदीप भट्टाचार्य को सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन के पद पर पदोन्नति दी गई है।

विज्ञापन
Allahabad High Court: Promotion of six officers of High Court Service cadre and seven of Private Secretary cadre
प्रमोशन - फोटो : social media

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में सेवा संवर्ग के छह और निजी सचिव संवर्ग के सात अधिकारियों की पदोन्नति हुई है। महानिबंधक आशीष गर्ग की अधिसूचना के अनुसार क्षमानंद पांडेय, संयुक्त निबंधक को निबंधक के पद पर, अवनीश जायसवाल को उप निबंधक के पद से संयुक्त निबंधक के पद पर, विवेक श्रीवास्तव को सहायक निबंधक के पद से उप निबंधक के पद पर, शिखा श्रीवास्तव को अनुभाग अधिकारी के पद से सहायक निबंधक के पद पर और सैयद जावेद हुसैन, साक्षी ग्रोवर उर्फ ज्योंती बेदी (लखनऊ), को समीक्षा अधिकारी के पद से अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

विज्ञापन



एक अन्य अधिसूचना के अनुसार संजय प्रताप सिंह (लखनऊ) को उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन के पद से  संयुक्त निबंधक सह निजी  सचिव श्रेणी चार के पद पर,नरेन्द्र सिंह, संदीप भट्टाचार्य को सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन के पद पर, अनिल कुमार पटेल, शहनाज बानो (लखनऊ) को निजी सचिव श्रेणी एक के पद से सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद पर, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, नोमान अहमद, अतिरिक्त निजी सचिव को निजी सचिव श्रेणी एक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। 
विज्ञापन



उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों  को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed