फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: 20 properties of 12 land mafia-associates close to Mafia Atiq will be confiscated, list

Allahabad High Court : माफिया अतीक के नजदीकी 12 भूमाफिया-सहयोगियों की 20 संपत्ति होगी जब्त, तैयार की गई सूची

Fri, 03 Mar 2023 05:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 05:08 AM IST
सार

अतीक के 12 मददगारों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने इनकी सूची तैयार करने के साथ 20 संपत्तियां भी चिह्नित की हैं। इनके खिलाफ ध्वस्तीकरण के साथ जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
Allahabad High Court: 20 properties of 12 land mafia-associates close to Mafia Atiq will be confiscated, list
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala

विस्तार

अतीक के 12 मददगारों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने इनकी सूची तैयार करने के साथ 20 संपत्तियां भी चिह्नित की हैं। इनके खिलाफ ध्वस्तीकरण के साथ जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। उमेश पाल हत्याकांड के बाद जिला प्रशाासन की ओर से अतीक अहमद की पीछे से रहकर हर तरह की मदद करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जमीन तथा दूसरे धंधे में अतीक के सहयोगी रहे अन्य लोगों पर भी प्रशासन की नजर है। ऐसे 12 लोगों की सूची तैयार भी कर ली गई है। साथ ही गलत तरीके से बनाई गई 20 संपत्तियों की सूची भी तैयार कर ली गई है। इनमें से ज्यादातर पर निर्माण हो चुका है। इनके आपराधिक रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि इन्होंने अवैध तरीके से निर्माण कराए हैं, जिसे ध्वस्त किया जाएगा। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि इन्होंने सरकारी जमीन पर भी निर्माण करा लिए हैं। ऐसी जमीन जब्त की जाएगी। डीएम का कहना है कि गलत तरीके से बनाई गई जमीन जब्त भी की जाएगी। जरूरी प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

एलआईयू, ईडी समेत अन्य एजेंसियों की ली जाएगी मदद
अतीक के मददगारों एवं करीबी लोगों के खिलाफ कार्रवाई से पहले प्रशासन किसी तरह की चूक नहीं करना चाहता। इसलिए उनके आपराधिक रिकार्ड तो खंगाले ही जा रहे हैं, उन्होंने पैसा कहां से कमाया इसका भी विवरण तैयार किया जा रहा है। इसके लिए एलआईयू, ईडी समेत अन्य एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है।

पूर्व में भी तैयार हुई थी सूची लेकिन नहीं हुई कार्रवाई, उठे सवाल
अतीक के करीबियों एवं भूमाफिया की पूर्व में भी सूची तैयार हुई थी। कई भूमाफिया ने झलवा, मुंडेरा तथा आसपास के क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर भी प्लाटिंग कर दी है। प्रशासन ने इसकी भी सूची तैयार की है लेकिन एक-दो के खिलाफ ही कार्रवाई हुई। इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि प्रशासन ऐसे लोगों को मौका ही क्यों देता है। इसके अलावा भूमाफिया के खिलाफ सतत कार्रवाई क्यों नहीं की जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed