फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabaad High Court directs police and army to provide information about missing soldier

एक साल से लापता है सिपाही, पिता की गुहार पर कोर्ट ने छुट्टी के दिन अदालत लगा कर की सुनवाई

Wed, 02 Oct 2019 05:34 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 02 Oct 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
Allahabaad High Court directs police and army to provide information about missing soldier
अलाहाबाद हाइकोर्ट

एक साल से ड्यूटी से लापता सेना के सिपाही के संबंध में अलाहाबाद हाइकोर्ट ने बुधवार को पुलिस और सेना के अधिकारियों से जानकारी मांगी है। लापता सिपाही के पिता ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिख कर मदद की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधी जयंती की छुट्टी होने के बावजूद बुधवार को मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने अदालत बुलाई और लापता सिपाही के पिता के पत्र को बंदीप्रत्यक्षी याचिका मानते हुए कमांड ऑफिसर मिलिट्री पुलिस कैंट बरेली से जानकारी तलब की।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति विवेक वर्मा की खंडपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई के लिए 14 अक्तूबर की तारीख दी है। लापता सिपाही के पिता ने पत्र में लिखा है कि 28 पंजाब रेजिमेंट पिथौरागढ़ में तैनात सिपाही रजत सिंह को अवैध तरीके से रिटायर्ड कर्नल एके दुबे के बरेली आवास पर भेजा गया था। 28 जुलाई 2018 के बाद से उसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन


वह लापता हैं। लापता होने के एक साल बाद 30 जुलाई 2019 को बरेली के कैंट थाना में एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। सैनिक के पिता ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर अपने बेटे का पता लगाने की गुहार लगायी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार के अपर शासकीय अधिवक्ता सैयद अली मुर्तजा ने कोर्ट को बताया कि मिलिट्री पुलिस के कमांड ऑफिसर को लिखा गया कि लांस नायक बलवंत सिंह को पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए भेजे, लेकिन कोई सहयोग नहीं किया गया। इसपर कोर्ट ने कमांड ऑफिसर मिलिट्री पुलिस कैंट को नोटिस जारी कर मुख्यालय से लापता सिपाही के बारे में  14 अक्टूबर को जानकारी पेश करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed