{"_id":"6893bd447597e45e560b4f26","slug":"all-the-students-passed-in-high-school-and-91-in-intermediate-allahabad-news-c-3-1-ald1020-686871-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हाईस्कूल में सभी और इंटर में 91 फीसदी परीक्षार्थी सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हाईस्कूल में सभी और इंटर में 91 फीसदी परीक्षार्थी सफल
विज्ञापन
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट और इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा में सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए जबकि इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा में 91.26 फीसरी परीक्षार्थी सफल रहे। परीक्षा परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर देखा जा सकता है।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 15985 बालक व 4783 बालिकाएं यानी कुल 20768 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 26 जुलाई को परीक्षा में 19145 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिनमें 14685 बालक व 4460 बालिकाएं हैं। परीक्षा में शामिल सभी 19145 परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। ऐसे में हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 100 फीसदी रहा।
वहीं, इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कुल 25623 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें 12495 बालक व 13128 बालिकाएं शामिल हैं। परीक्षा में 24698 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी जिनमें 11966 बालक व 12732 बालिकाएं शामिल हैं। यूपी बोर्ड ने 22540 परीक्षार्थियों (91.26 फीसदी) को सफल घोषित किया गया है जिनमें 10899 बालक व 11641 बालिकाएं शामिल हैं। बालक परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.08 व बालिका परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.43 है।