फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All India executive meeting of RSS begins in Prayagraj, tributes paid to Swaroopanand, Mulayam Singh

RSS : प्रयागराज में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू; स्वरूपानंद, मुलायम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

Sun, 16 Oct 2022 12:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 12:39 PM IST
सार

द्घाटन सत्र के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि अगले 4 दिन विभिन्न मुद्दों पर मंथन होगा। उन्होंने कहा जनसंख्या असंतुलन, सामाजिक समरसता, मातृभाषा में शिक्षा, कुटुंब प्रबोधन, संघ का विस्तार, महिला सहभाग आदि मुद्दों पर मंथन होगा।

विज्ञापन
All India executive meeting of RSS  begins in Prayagraj, tributes paid to Swaroopanand, Mulayam Singh
प्रयागराज में संघ की बैठक में मौजूद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत व दत्तात्रेय होसबले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक रविवार की सुबह शुरू हुई। बैठक का शुभारम्भ सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत और सरकार्यवाह  दत्तात्रेय होसबाले  ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। गौहनिया स्थित वात्सल्य परिसर में आयोजित बैठक 19 अक्टूबर तक चलेगी। बैठक में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी, संघ द्दष्टि से सभी 11 क्षेत्रों व 45 प्रांतों के संघचालक, कार्यवाह व प्रचारक और उनके सह उपस्थित रहे ।

विज्ञापन




विज्ञापन

All India executive meeting of RSS  begins in Prayagraj, tributes paid to Swaroopanand, Mulayam Singh
संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होने के बाद संघ के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बैठक में अपेक्षित 377 में से अधिकतम कार्यकर्ता उपस्थित हैं । बैठक का प्रारम्भ करते हुए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले  ने  सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उसके पश्चात् गत दिनों दिवंगत हुए समाज जीवन में सक्रिय प्रमुख व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। जिन्हें श्रद्धांजलि दी गई उसमें प्रमुख रूप से द्वारका पीठ के  शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद , पंचपीठाधीश्वर आचार्य धर्मेंद्र , पूर्व न्यायाधीश आर. सी. लाहोटी , हास्य कलाकार  राजू श्रीवास्तव , उद्योगपति सायरस मिस्री , पुरातत्वविद  बीबी लाल जी तथा समाजवादी नेता  मुलायम सिंह यादव रहे।

बैठक में संघ शताब्दी की दृष्टि से कार्यविस्तार के लिए बनी योजना की समीक्षा, प्रवास की योजना, समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी।  सरसंघचालक  के विजयादशमी उद्बोधन में आए विषयों - जनसंख्या असंतुलन, मातृभाषा में शिक्षा, सामाजिक समरसता, महिला सहभाग आदि विषयों पर चर्चा होगी। पर्यावरण, कुटुम्ब प्रबोधन में चल रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed