{"_id":"5fcfc2a88ebc3ecf940db373","slug":"akshayavat-darshan-time-will-change-in-magh-mela-gates-will-be-closed-on-main-bathing-festivals","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला में बदलेगा अक्षयवट दर्शन का समय, मुख्य स्नान पर्वों पर बंद रहेंगे द्वार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला में बदलेगा अक्षयवट दर्शन का समय, मुख्य स्नान पर्वों पर बंद रहेंगे द्वार
Tue, 08 Dec 2020 11:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
अक्षय वट
- फोटो : अमर उजाला
माघ मेले के दौरान अक्षयवट दर्शन के समय में परिवर्तन किया जाएगा। साथ ही मकर संक्रांति समेत माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्वों पर अक्षयवट के द्वार बंद रहेंगे। फिलहाल अकबर के किले में स्थित मूल अक्षयवट को आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए 10 घंटे तक खोला जा रहा है।
सेना की सहमति के बाद प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने अक्षयवट दर्शन शुरू करा दिया है। लेकिन, माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्वों पर अक्षयवट के दर्शन बंद रहेंगे। किले में यमुना किनारे घेरे में स्थित मूल अक्षयवट के दूर से दर्शन फिलहाल सुबह सात से शाम पांच बजे तक कराए जा रहे हैं।
अगले महीने माघ मेला शुरू होने पर अक्षयवट दर्शन के समय में परिवर्तन किया जाएगा। माघ मेला के दौरान सुबह छह से शाम पांच बजे तक लोग दर्शन कर सकेंगे। जबकि स्नान पर्व मकर संक्रांति, पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, माघी पूर्णिमा व महाशिवरात्रि पर सुरक्षा कारणों से के द्वार बंद रहेंगे।