{"_id":"a34c11e281a7b7c8a82d5c05e3011e59","slug":"air-force-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना हर विपरीत परिस्थिति का सामना करने को तैयार-एयर कमोडोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना हर विपरीत परिस्थिति का सामना करने को तैयार-एयर कमोडोर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
83वें एयरफोर्स डे (आठ अक्टूबर ) से पूर्व वायुसेना की ओर से मनौरी स्थित 24 उपस्कर डिपो में कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें सेना, वायुसेना के जाबांजों ने अपनी ताकत का एहसास कराते हुए आतंकवादियों से निपटने की रणनीति का प्रदर्शन किया। सेना, वायुसेना के जाबांजों ने मॉक ड्रिल के दौरान न सिर्फ दर्जन भर आतंकवादियों को मार गिराया, वरन बंधक बनाए गए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे पूर्व 24 उपकरण डिपो के एओसी एयर कमोडोर संजय अनेजा (वीएसएम) ने वायुसेना के युद्धक विमानों व अन्य उपकरणों की आपूर्ति में डिपो की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। एयर कमोडोर ने बताया कि वायुसेना हर विपरीत परिस्थितियों से निपटने को हर वक्त तैयार है। युद्धक विमानों की मरम्मत में काम आने वाले उपकरणों व अन्य साजोसामान की कोई किल्लत नही है।
एयर कमोडोर अनेजा ने बताया कि 24 उपस्कर डिपो देश में वायुसेना का पहला ऐसा डिपो है जहां युद्धक विमानों में इस्तेमाल की जाने वाले हैलोन गैस की आपूर्ति की जाती है। डिपो में अगले 30 साल के लिए हैलोन गैस का स्टाक है। इस दौरान एयर कमोडोर ने बताया कि वायुसेना में स्वच्छ भारत अभियान को गंभीरता लिया है। वायुसेना के अधिकारी, सैनिक सेना छावनी परिसर के अलावा अपने आसपास के इलाकों में साफ सुथरा करने में आम नागरिकों की भी मदद कर रहे हैं।
एक सवाल के जबाब में एयर कमोडोर ने बताया कि वायुसेना में पायलटों की कमी नही है। वायुसेना में शामिल होने केलिए बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी आगे आ रही है। कार्यक्रम के दौरान वायुसेना अधिकारियों ने वायुसेना के इतिहास की जानकारी के साथ साथ ही समय समय पर वायुसेना में शामिल होने वाले युद्धक विमानाें के बारे में विस्तार से बताया। दूसरी ओर जनसंपर्क ग्रुप कैप्टन बीबी पांडेय ने बताया कि एयरफोर्स डे पर वायुसेना की ओर से बमरौली स्टेशन में कई कार्यक्रम आयोेजित किए जा रहे हैं जिसमें पूर्व सेनाधिकारियों, सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।