फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air Commodore Manish Sinha took command of Air Force Station Bamrauli

Prayagraj News: एयर कमोडोर मनीष सिन्हा ने संभाली वायु सेना स्टेशन बमरौली की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Air Commodore Manish Sinha took command of Air Force Station Bamrauli
एयर कमोडोर मनीष सिन्हा ने बृहस्पतिवार को वायु सेना स्टेशन बमरौली की कमान संभाल ली। 21 जून 1993 को कमीशन, एयर कमोडोर मनीष सिन्हा एक हेलीकॉप्टर पायलट और फ्लाइंग प्रशिक्षक हैं। उनके पास चेतक, एएलएच और मिग 21 टी -77 पर लगभग 4050 घंटे का उड़ान का अनुभव है। वह नेशनल डिफेंस एकेडमी, खडकवासला (पुणे) के पूर्व छात्र हैं। एयर कमोडोर मनीष सिन्हा भारत और विदेशों में विभिन्न ऑपरेशनल और स्टाफ नियुक्तियों पर कार्यरत रहे हैं। इसमें सूडान में यूनाइटेड नेशन पीस कीपिंग मिशन के लिए प्रतिनियुक्ति और मॉरीशस में भारतीय वायु सेना प्रशिक्षण टीम का नेतृत्व करना शामिल है। वह पश्चिम में एक फ्रंटलाइन हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन और पूर्व में एक एयरबेस की कमान संभाल चुके हैं। उनकी पिछली नियुक्ति मुख्यालय आईडीएस में रही है, जहां उन्होंने रक्षा सेवाओं में एकीकृत संचालन में बेहद योगदान दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed