फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Agra Jama Masjid: Hindu side opposes Shahi Eidgah Committee becoming a party

आगरा जामा मस्जिद : शाही ईदगाह कमेटी का पक्षकार बनने का हिंदू पक्ष ने किया विरोध, 12 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

Mon, 05 Aug 2024 09:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 09:42 PM IST
सार

अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह (वीडियो काफ्रेंसिंग) व अधिवक्ता राधेश्याम यादव ने दलील दी कि शाही ईदगाह कमेटी का इस मामले से कोई सरोकार नहीं है। वह सिर्फ इसलिए पक्षकार बनना चाहते हैं कि मामले को लंबे समय तक कोर्ट में लंबित रखा जा सके। वहीं, हिंदू पक्ष की ओर से दाखिल आपत्ति में त्रुटियां होने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Agra Jama Masjid: Hindu side opposes Shahi Eidgah Committee becoming a party
जामा मस्जिद, आगरा - फोटो : istock

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को आगरा की जामा मस्जिद की सीढि़यों के एएसआई सर्वे की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान शाही ईदगाह कमेटी के पक्षकार बनने के लिए दाखिल किए गए आवेदन का हिंदू पक्ष ने विरोध किया। वहीं, एएसआई ने अभी तक जवाब दाखिल नहीं किया है। न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की कोर्ट मामले की सुनवाई कर रही है। अगली तिथि 12 अगस्त है।

विज्ञापन

अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह (वीडियो काफ्रेंसिंग) व अधिवक्ता राधेश्याम यादव ने दलील दी कि शाही ईदगाह कमेटी का इस मामले से कोई सरोकार नहीं है। वह सिर्फ इसलिए पक्षकार बनना चाहते हैं कि मामले को लंबे समय तक कोर्ट में लंबित रखा जा सके। वहीं, हिंदू पक्ष की ओर से दाखिल आपत्ति में त्रुटियां होने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई। कहा, कि उपयुक्त आवेदन शपथपत्र के साथ दाखिल करें। साथ ही एएसआई की ओर से जवाब न देने पर कोर्ट ने 12 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। वहीं, श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित शूट नंबर 10 की सुनवाई के लिए भी कोर्ट ने 12 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। पूर्व में अभियोजन की अनुपस्थिति के चलते कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था।

विज्ञापन

आगरा के शाही मस्जिद के नीचे दबे हैं विग्रह

अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह का दावा है कि 1670 में औरंगजेब ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर का विध्वंस किया था। इस दौरान गर्भगृह के विग्रह को खंडित कर हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए जामा मस्जिद आगरा की सीढि़यों में लगा दिया गया था। उन्होंने याचिका दााखिल कर जांच के लिए एडवोकेट कमिश्नरी नियुक्त करने व एएसआई जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed