फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the examination, cheating will also be monitored in the evaluation, 55 candidates caught

PRSU : परीक्षा के बाद मूल्यांकन में भी होगी नकल पर निगरानी, पकड़े गए 55 परीक्षार्थी

Sun, 08 Dec 2024 03:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 03:57 PM IST
सार

प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जूभैया राज्य विवि की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच दिसंबर से शुरू हो चुकी हैं। विषम सेमेस्टर परीक्षा के लिए कुल 484070 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 247381 छात्र व 236689 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा के लिए कुल 142 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 70 केंद्र प्रयागराज, 38 केंद्र प्रतापगढ़, 22 केंद्र फतेहपुर में 22 व 12 केंद्र कौशाम्बी में हैं।

विज्ञापन

विस्तार

प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में तीन दिन में 109 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े जा चुके हैं। इनमें शनिवार को नकल करते पकड़े गए 55 परीक्षार्थी भी शामिल हैं। राज्य विवि ने परीक्षा के बाद मूल्यांकन के दौरान भी नकल पर निगरानी की व्यवस्था की है। एक समान कॉपियां मिलने पर इसे सामूहिक नकल की श्रेणी में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


राज्य विवि की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच दिसंबर से शुरू हो चुकी हैं। विषम सेमेस्टर परीक्षा के लिए कुल 484070 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 247381 छात्र व 236689 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा के लिए कुल 142 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 70 केंद्र प्रयागराज, 38 केंद्र प्रतापगढ़, 22 केंद्र फतेहपुर में 22 व 12 केंद्र कौशाम्बी में हैं।
विज्ञापन


परीक्षा के पहले दिन में 15, दूसरे दिन 39 और तीसरे दिन 55 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। शनिवार को 31 केंद्रों पर तीन पालियों में हुई परीक्षा में 37603 परीक्षार्थी (प्रथम पाली में 13669 व 2159 छात्राएं, द्वितीय पाली में 10385 छात्र व 1953 छात्राएं एवं तृतीय पाली मेें 7576 व 1861 छात्राएं) परीक्षा में शामिल हुए। जबकि, 514 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ाका दलों ने जिन 55 को नकल करते पकड़ा, उनकी संबंधित प्रश्न पत्र की परीक्षा निरस्त करते हुए उन्हें डिबार किया जाएगा। वहीं, राज्य विवि ने पांच जनवरी को परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान भी नकल पर निगरानी की व्यवस्था की है। जिस परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों की कॉपियों में एकरूपता पाई जाएगी, उसे सामूहिक नकल की श्रेणी में रखा जाएगा।

इसके अलावा परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के दौरान भी सामूहिक नकल पर नजर रखी जा रही है। अगर किसी केंद्र पर सामूहिक नकल की आशंका पाई जाती है तो उसे चिह्नित कर उसकी कॉपियों का अलग से मूल्यांकन कराया जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वहां सामूहिक नकल हुई या नहीं। यदि सामूहिक नकल की पुष्टि होती है तो संबंधित केंद्र को तीन साल के लिए डिबार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed