फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After Pahalgam attack, Jammu and Kashmir package was cancelled, demand for Himachal and Uttarakhand increased

Prayagraj News: पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर पैकेज निरस्त, हिमाचल और उत्तराखंड की बढ़ी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
After Pahalgam attack, Jammu and Kashmir package was cancelled, demand for Himachal and Uttarakhand increased
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर जाने वाले सैलानियों की संख्या कम हो गई है। लोग अपने टूर पैकेज निरस्त करा रहे हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिल स्टेशनों की एकाएक डिमांड बढ़ गई है। यहां टूर पैकेज के दामों में 10 से 15 फीसदी का भी इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत प्रियांश भरद्वाज की 20 अप्रैल को शादी हुई है। प्रियांश और उनकी पत्नी श्वेता ने श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम आदि का टूर पैकेज बुक कराया था। 26 अप्रैल को ही उन्हें जम्मू पहुंचना था, लेकिन आतंकी हमले के बाद उन्होंने बृहस्पतिवार को अपना पैकेज निरस्त करा दिया। अब उन्होंने कुल्लू, मनाली एवं शिमला का पैकेज बुक करा लिया है।
विज्ञापन

पहले यह पैकेज 35 हजार रुपये पड़ा था, लेकिन अब उन्हें 42 हजार चुकाने पड़ रहे हैं। इसी तरह लाउदर रोड के अमित श्रीवास्तव ने जम्मू-कश्मीर का टूर पैकेज निरस्त कराकर उत्तराखंड का पैकेज बुक कराया है। अमित ने कहा कि पहले नैनीताल वाले पैकेज का रेट 35-37 हजार था, लेकिन अब 45 हजार रुपये देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैवेल्स सेफ के संदीप मिश्रा बताते हैं कि जम्मू-कश्मीर के पैकेज लगातार निरस्त हो रहे हैं। अब तक 14 बुकिंग निरस्त हुई है। वहीं, हिमाचल और उत्तराखंड के पैकेज की मांग बढ़ी है। वहां के होटल कारोबारियों ने अपने रूम के रेट बढ़ा दिए हैं। डलहौजी, धर्मशाला, मनाली, कुल्लू, शिमला, नैनीताल, मंसूरी, रानीखेत, अल्मोड़ा आदि हिल स्टेशनों के टूर पैकेज का रेट 10 से 20 फीसदी तक बढ़ा है।
रामबाग के ट्रैवेल्स एजेंट प्रिंस गुप्ता ने बताया कि हिमाचल, उत्तराखंड के साथ पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और सिक्किम की राजधानी गंगटोक के लिए भी काफी इनक्वायरी आ रही है। कहा कि हिमाचल, उत्तराखंड के मुकाबले दार्जिलिंग और गंगटोक का पैकेज थोड़ा महंगा है, लेकिन नवविवाहित जोड़े वहीं जाना पसंद कर रहे हैं। कुछ लोगों ने भूटान के लिए भी बुकिंग करवाई है।
वैष्णो देवी की भी कई लोगों ने स्थगित की यात्रा
प्रयागराज जंक्शन पर बृहस्पतिवार की दोपहर जम्मू मेल का रिजर्वेशन निरस्त कराने के लिए पहुंचे उत्कर्ष शर्मा ने बताया कि उन्हें 28 अप्रैल को जम्मू जाना था, लेकिन आतंकी हमले के बाद इसे स्थगित करना पड़ा। 20 मई के बाद रिजर्वेशन कराना चाहा, लेकिन ट्रेन में कन्फर्म बर्थ नहीं मिली। काउंटर पर तैनात बुकिंग क्लर्क ने बताया कि आज कई लोगों ने उधमपुर, जम्मू मेल एवं मुरी एक्सप्रेस से अपने टिकट निरस्त कराए हैं। बताया जा रहा है कि बीते दो दिन में जम्मू रूट के तकरीबन 550 आरक्षित टिकट निरस्त हो चुके हैं।

कालका से शिमला जाने वाली टॉय ट्रेन भी फुल
0 हिमाचल को लेकर लोगों में इतना क्रेज है कि कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर चलने वाली सभी टॉय ट्रेनें अगले कई दिनों तक फुल हैं। शिवालिक डीलक्स, हिमालयन क्वीन, कालका-शिमला एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनें पैक चल रही हैं। हिमालयन क्वीन में सबसे अधिक वेटिंग है। फिलहाल दस मई तक इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों को प्रतीक्षा सूची ही मिल रही है।
इस तरह से बढ़ा टूर पैकेज का रेट (कपल्स का रेट )
पैकेज का नाम : पिछले सप्ताह का रेट : वर्तमान रेट
मनाली-कुल्लू-शिमला : 35-38 हजार : 40-45 हजार
कांगड़ा-डलहौजी-धर्मशाला : 35-40 हजार : 40-45 हजार
नैनीताल-भीमताल-रानीखेत-अल्मोड़ा : 32-35 हजार : 40-42 हजार
मंसूरी-ऋषिकेश : 32-35 हजार : 38-42 हजार
गंगटोक-दार्जिलिंग : 50-55 हजार : 55-60 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed