फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After leaving UPPSC six types of recruitments were not done again, earlier exams were held at regular interv

Job : UPPSC से जाने के बाद दोबारा नहीं हुईं छह प्रकार की भर्तियां, पहले नियमित अंतराल पर होती थीं परीक्षाएं

Fri, 30 May 2025 03:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 May 2025 03:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से जाने के बाद लोअर सबऑर्डिनेट की छह तरह के पदों पर भर्तियां दोबारा नहीं हुई हैं। पहले यह जिम्मेदारी आयोग के पास थी, तब एक से दो साल के नियमित अंतराल में भर्तियां हुआ करती थीं।

विज्ञापन
After leaving UPPSC six types of recruitments were not done again, earlier exams were held at regular interv
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से जाने के बाद लोअर सबऑर्डिनेट की छह तरह के पदों पर भर्तियां दोबारा नहीं हुई हैं। पहले यह जिम्मेदारी आयोग के पास थी, तब एक से दो साल के नियमित अंतराल में भर्तियां हुआ करती थीं। वर्ष 2018 में इन पदों पर भर्ती का जिम्मा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) को सौंप दिया गया। तकरीबन 11 प्रकार के पदों की भर्तियां हैं, जो लोअर सबऑर्डिनेट के तहत कराई जा रही थीं।

विज्ञापन

इन 11 प्रकार के पदों में से यूपीएसएसएससी ने वर्ष 2019 में निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय विभाग में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर जिला सूचना अधिकारी (हिंदी), आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग में विपणन निरीक्षक एवं पूर्ति निरीक्षक और आयुक्त चीनी विभाग में खांडसारी निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए थे।

विज्ञापन

वहीं, यूपीपीएससी से जाने के बाद छह प्रकार के पदों पर भर्तियां दोबारा नहीं हुईं। इनमें जिला मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी, कर अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, सहकारी निरीक्षक समूह-दो/सहायक विकास अधिकारी, विपणन निरीक्षक एवं नीलाम आयोजक और निरीक्षक विधिक माप विज्ञान के पद शामिल हैं। इन पदों पर वर्ष 2015-2016 में भर्तियों के लिए यूपीपीएससी ने विज्ञापन जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि ये भर्तियां जब यूपीपीएससी के पास थीं तो एक से दो साल के अंतराल में नियमित रूप से इनका विज्ञापन जारी हुआ करता था। भर्तियों की जिम्मेदारी यूपीएसएसएससी को मिलने के बाद अभ्यर्थी 10 साल से नई भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर इन भर्तियों की जिम्मेदारी वापस यूपीपीएससी को सौंपे जाने की मांग की है, ताकि पूर्व की भांति लोअर सबऑर्डिनेट की भर्तियां नियमित अंतराल में हो सकें।

इंतजार में ओवरएज हो गए हजारों अभ्यर्थी

लोअर सबऑर्डिनेट की भर्तियां यूपीएसएसएससी को मिलने के बाद नई भर्तियों के इंतजार में हजारों अभ्यर्थी ओवरएज हो गए। भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों की आयु वर्ष 2015 या 2016 में 31 वर्ष या इससे अधिक रही होगी, वे सभी अब ओवरएज हो चुके हैं और उनके लिए भविष्य के रास्ते भी बंद हो चुके हैं।

नई भर्तियों में दी जाए आयु सीमा में छूट

प्रतियोगी छात्रों ने यह मांग भी की है कि लोअर सबऑर्डिनेट की नई भर्तियों का विज्ञापन जारी होने पर ओवरएज हो चुके अभ्यर्थियों को आयु सीमा में कम से कम तीन साल की छूट दी जाए और पहले की भांति ये भर्तियां एक से दो वर्ष के अंतराल में नियमित रूप से आयोजित की जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed