{"_id":"5ea3031b8ebc3e90701b7b07","slug":"after-keshari-nath-dr-gaur-s-pm-took-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशरी नाथ के बाद पूर्व मंत्री डा. नरेंद्र सिंह गौर का पीएम ने लिया हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशरी नाथ के बाद पूर्व मंत्री डा. नरेंद्र सिंह गौर का पीएम ने लिया हालचाल
Fri, 24 Apr 2020 08:49 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 24 Apr 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
modi
- फोटो : file photo
पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर से फोन पर वार्ता की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने डा. गौर एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों का हालचाल लिया। प्रयागराज में कोरोना के संबंध में भी पीएम ने डा. गौर से जानकारी ली। डा. गौर ने पीएम को यही बताया कि प्रयागराज कोरोना मुक्त हो चुका है। हालांकि, पीएम के फोन आने से पूर्व ही प्रयागराज में कोरोना के तीन पॉजीटिव केस मिल चुके थे, लेकिन डा. गौर को इस बारे में जानकारी नहीं थी।
दिन का भोजन करने के बाद डा. गौर अपने आवास पर समाचार पत्र पढ़ ही रहे थे कि उनके मोबाइल पर घंटी बजी। फोन उठाकर उन्होंने बात की तो मालूम पड़ा कि कॉल पीएमओ से आई है। कुछ ही पल में पीएम मोदी ने दूसरी ओर से डा. गौर को नमस्कार किया। डा. गौर से पीएम ने सभी घरवालों का हालचाल लेने के बाद प्रयागराज में लॉकडाउन के बारे में भी उनसे जानकारी ली।
इस पर डा. गौर ने बताया कि यहां लोग लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं। प्रयागराज ग्रीन जोन में है। यहां भाजपा, संघ तथा अन्य संगठनों के कार्यकर्ता जिला प्रशासन की मदद से जरूरतमंद लोगों तक राशन एवं भोजन पहुंचा रहे हैं। पीएम ने जनता की पूरी सहायता एवं सहयोग करने को कहा। यह भी कहा कि स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, पुलिस और प्रशासन का मनोबल जरूर बढ़ाया जाए।