फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After Holi, BJP is sure to get the president of Mahanagar, Yamunapar and Gangapar, new faces can get a place

BJP News :  होली बाद भाजपा को महानगर, यमुनापार एवं गंगापार का अध्यक्ष मिलना तय, नए चेहरों को मिल सकती है जगह

Mon, 10 Mar 2025 11:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Mar 2025 11:08 AM IST
सार

भाजपा के नए जिलाध्यक्षों के नाम पर मंथन शुरू हो गया है। संगठन की दृष्टि से प्रयागराज में तीन अध्यक्ष बनाए जाते हैं। इसमें महानगर, गंगापार और यमुनापार शामिल है। लोकसभा चुनाव में एक सीट पर भाजपा की हार के बाद माना जा रहा है कि पार्टी तीनों जगहों पर नए चेहरों को जगह दे सकती है। 

विज्ञापन
After Holi, BJP is sure to get the president of Mahanagar, Yamunapar and Gangapar, new faces can get a place
BJP - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव और महाकुंभ संपन्न होने के बाद सभी की निगाहें भाजपा प्रदेश संगठन पर टिकी हैं।बताया जा रहा है कि होली बाद प्रयागराज महानगर, यमुनापार एवं गंगापार के जिलाध्यक्षों के नामों का एलान किया जा सकता है।

विज्ञापन

पार्टी नेताओं ने इस बात के भी संकेत दिए हैं जिलाध्यक्षों के चयन के जरिये पार्टी सभी सियासी और जातीय समीकरण को भी साधेगी। 2027 की शुरुआत में ही यूपी विधानसभा का चुनाव है। पिछले वर्ष विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने भले ही बेहतर प्रदर्शन किया हो। लेकिन, लोकसभा चुनाव में उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं आया। इसे लेकर तमाम समीक्षाएं भी हुईं।

विज्ञापन


प्रयागराज की ही बात करें तो फूलपुर लोकसभा सीट भाजपा किसी तरह से बचाने में कामयाब हो सकी। जबकि, इलाहाबाद संसदीय सीट पार्टी से फिसल गई। समीक्षा में महानगर, यमुनापार एवं गंगापार संगठन की भूमिका पर तमाम सवाल भी खड़े किए गए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी महानगर, यमुनापार एवं गंगापार में अध्यक्ष बदल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने भी दी है चेहरा बदलने की रिपोर्ट

यहां के अधिकांश जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी रिपोर्ट में अध्यक्ष बदले जाने की सहमति दी है। प्रयागराज महानगर की बात करें तो यहां अगड़ी जाति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। महानगर अध्यक्ष के लिए यहां से कुल 96 आवेदन आए हैं। यहां आवेदन करने वालों में वैश्य एवं ब्राह्मण बिरादरी के नेता ज्यादा हैं। बीते कुछ वर्ष से यहां वैश्य या ब्राह्मण बिरादरी के नेता ही अध्यक्ष बन रहे हैं।

इस बार कायस्थ एवं क्षत्रिय नेताओं ने भी अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी की है। इसी तरह गंगापार से भी 50 आवेदन अध्यक्ष पद के लिए हुए हैं। जातिगत समीकरण को देखते हुए पार्टी गंगापार से पिछड़ी जाति और यमुनापार से अनुसूचित जाति के नेता को अध्यक्ष बनाने का दांव खेल सकती है।

उधर, गंगापार में अध्यक्ष पद के लिए कुर्मी, ब्राह्मण, मौर्य बिरादरी के नेताओं के आवेदन ज्यादा आए हैं। इसी तरह यमुनापार में भी कुर्मी, निषाद, अनुसूचित जाति, कोल, ब्राह्मण आदि बिरादरी के आवेदन अधिक हैं। शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी का कहना है कि पार्टी अपने निष्ठावान एवं भरोसेमंद कार्यकर्ता को ही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपेगी। उम्मीद है होली बाद प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों के नाम का एलान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed