{"_id":"6a19f65063ac7d152a0b1ac9","slug":"after-his-wife-returned-home-the-young-man-committed-suicide-by-slitting-his-throat-with-a-grinder-allahabad-news-c-417-1-sald1007-6706-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पत्नी के घर लौटने के बाद युवक ने ग्राइंडर मशीन से गला काटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पत्नी के घर लौटने के बाद युवक ने ग्राइंडर मशीन से गला काटकर दी जान
Sat, 30 May 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 30 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर कस्बे के कोहना मोहल्ला निवासी मृतक शाहरुख उर्फ अतीक की फाइल फोटो।
कोहना मोहल्ले में पत्नी के घर लौटने के बाद युवक ने ग्राइंडर मशीन से गला काटकर जान दे दी। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
कोहना मोहल्ला निवासी शाहरुख उर्फ अतीक (30) पुत्र मोहम्मद हबीब की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। उसका एक बेटा है। पिता मोहम्मद हबीब ने बताया कि अतीक का पारिवारिक न्यायालय में पत्नी से केस चल रहा है। अतीक ने परामर्श केंद्र में भी आवेदन किया था। इसके लिए उसकी पत्नी एक दिन पहले ही घर लौटी थी। रात करीब दो बजे युवक ने घर में रखी ग्राइंडर मशीन से गला काट लिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से जुड़ा सामने आ रहा है। पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। - विवेक यादव, सहायक पुलिस आयुक्त, फूलपुर