फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ae Mere Watan Ke Logaen , just in the eye ...

ऐ मेरे वतन के लोगाें, जरा आंख में ...

Fri, 14 Aug 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 14 Aug 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Ae Mere Watan Ke Logaen , just in the eye ...
इलाहाबाद (ब्यूरो)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वायुसेना के सिंफोनी बैंड की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सिविल लाइंस स्थित पीवीआर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान बैंड के कलाकारों ने स्पेस क्राफ्ट, कार्नफील्ड राक, राक म्यूजिक  के अलावा देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत मास्टर वारंट आफिसर पीएन यादव द्वारा प्रस्तुत फैन फेयर ट्रमपेट से हुई।
विज्ञापन


उसके बाद वारंट आफिसर जार्ज ने स्पेस फ्लाइट ध्वनि प्रस्तुत कर श्रोताओं को चकित कर दिया। कलाकारों ने कार्नफील्ड रॉक, रॉक म्यूजिक व बैंजा ब्यॉज के जरिए एक से बढ़कर एक धुनें प्रस्तुत की। पूरा हाल तालियाें की गड़गड़ाहट से उस समय गूंज उठा। जब बैंड के कलाकारों ने ऐसे मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी, रोजा फिल्म का गीत भारत हमको जान से प्यारा है, फिल्म समाधि का गाना ‘गोरे गोरे ओ बांके छोरे, कभी मेरी गली आया करो’ जैसे गीतों की मधुर धुनों को सारजेंट एलेक्स मॉन ने बांसुरी से प्रस्तुुत किया।
विज्ञापन


सार्जेंट एलेक्स मॉन ने सेक्साफोन पर ‘मेरे रंग में रंगने वाली’ गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मौजूद श्रोता उस समय झूम उठे जब जूनियर वारंट आफिसर बीबी  जादव ने फिल्म चाइना टाउन का चर्चित गीत ‘बार बार देखो, हजार बार देखो ये देखने की चीज है हमारी दिलरुबा ’ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान सार्जेंट जेजी राबर्ट ने ‘दिल दिया है जान भी देेंगे ऐ वतन तेरे लिए’ और जूनियर वारंट आफिसर आर राजपूूत ने वंदे मातरम प्रस्तुत किया। मधुर फिल्मी व देशभक्ति गीतों से पूरा पीवीआर गूंजता रहा। सेना के जन संपर्क अधिकारी ग्रुप कैप्टन बीबी पांडे ने बताया कि वायुसेना सिंफोनी बैंड के जरिए उन अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रही है जिन्होंने देशवासियों व सीमाओं की सुरक्षा की खातिर अपनी जान की बाजी लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed