फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocates locked the tehsil in Meja

Prayagraj News: मेजा में अधिवक्ताओं ने तहसील में की तालाबंदी, तहसीलदार के तबादले पर अड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Advocates locked the tehsil in Meja
तहसीलदार के तबादले की मांग को लेकर कई दिनों से आंदोलित अधिवक्ताओं का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। अधिवक्ताओं ने तहसील के कार्यालयों को बंद कराते हुए जमकर हंगामा काटा। कुछ ही देर में तहसील पहुंचे उप जिलाधिकारी सुरेंद्र प्रताप यादव ने अधिवक्ताओं को समझाने की कोशिश की लेकिन अधिवक्ता अपनी मांग पर अड़े रहे। साथ ही चेतावनी दी कि अगर तहसीलदार का तबादला तत्काल नहीं किया गया तो शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन मेजा के अध्यक्ष देवानंद सिंह पटेल और मंत्री अतुल वैभव द्विवेदी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने हंगामा किया। इतना ही नहीं विरोध स्वरूप तहसील के कार्यालयों को बंद करा दिया गया। बार एसोसिएशन के मंत्री ने कहा कि जब तक तहसीलदार का यहां से तबादला नहीं किया जाता है तब तक अधिवक्ता आंदोलित रहेंगे।
विज्ञापन

वहीं, तहसीलदार ने कई अधिवक्ताओं पर आरोप लगाते हुए एसीपी से कार्रवाई की मांग की है। जिसको लेकर अधिवक्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। अधिवक्ताओं ने पहले तहसील में फिर मेजा थाने के सामने विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में एसपी मिश्रा, सतीश चंद्र दूबे, तुलसीदास तिवारी, महेंद्र कुमार दूबे, नरेंद्र त्रिपाठी, अशोक पाण्डेय रहे। एसडीएम मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं ने कार्यालयों को बंद करा दिया था। मैंने कार्यालयों को खुलवा दिया है। अधिवक्ताओं की समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed