फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocate riding a bike dies after being hit by an unknown vehicle, accident took place in Civil Lines.

Prayagraj : तेज रफ्तार सफारी की टक्कर से अधिवक्ता की मौत, 25 दिन पहले हुई थी शादी

Mon, 01 Jun 2026 12:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jun 2026 12:33 PM IST
सार

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सीएवी इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधिवक्ता की मौत हो गी। सिविल लाइंस से अल्लापुर की तरफ जाने के दौरान हादसा हुआ। अधिवक्ता की पहचान धर्मेंद्र कुमार )39) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Advocate riding a bike dies after being hit by an unknown vehicle, accident took place in Civil Lines.
अधिवक्ता की सड़क हादसे में मौत। - फोटो : Social media

विस्तार

विज्ञापन

सीएवी इंटर कॉलेज के पास रविवार शाम पांच बजे के करीब तेज रफ्तार सफारी गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार हाईकोर्ट के अधिवक्ता धर्मेंद्र यादव (32) की मौत हो गई। वह बाइक से अल्लापुर स्थित अपने कमरे पर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन रुकने की बजाय उन्हें कुचलते हुए भाग गया। धर्मेंद्र की शादी 25 दिन पहले ही हुई थी। कर्नलगंज पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

मूलरूप से वाराणसी के चोलापुर गांव धरसौना निवासी धर्मेंद्र यादव पुत्र बिरजू यादव पांच साल से अल्लापुर में रहकर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। वह वाराणसी से रविवार शाम लौटे थे। प्रयागराज जंक्शन पर खड़ी बाइक से अल्लापुर स्थिति अपने कमरे पर जा रहे थे। गोबर गली स्थित सीएवी इंटर कॉलेज के पास पहुंचे तो तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार सफारी चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। धर्मेंद्र बाइक समेत उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। धर्मेंद्र के भाई जितेंद्र यादव ने बताया कि वह वाराणसी कचहरी गए थे और शाम को ही प्रयागराज लौटे थे।

विज्ञापन

चार भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर थे धर्मेंद्र

परिजनों के मुताबिक, धर्मेंद्र की पांच मई 2026 को शादी हुई थी। घर में शादी की खुशियों का माहौल था। पत्नी के हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा था कि हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। धर्मेंद्र अपने चार भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर के थे। कर्नलगंज पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चालक की पहचान में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed