{"_id":"3b4b61bb5496ea2bdcbe4c4205459a0c","slug":"ada-fire-in-the-office-got-around-exchange-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीए दफ्तर में लगी आग, खाक हो गया एक्सचेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीए दफ्तर में लगी आग, खाक हो गया एक्सचेंज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा भवन के आठवें तल स्थित इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) के दफ्तर में सोमवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग एडीए कार्यालय के कंप्यूटर रूम और टेलीफोन एक्सचेंज रूम में लगी। इसकी भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चंद मिनटों में ही एक्सचेंज रूम खाक हो गया। इतना ही नहीं वहां रखे कई कंप्यूटर भी जल गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस दौरान एडीए कार्यालय में काफी अफरा तफरी रही। बताया जा रहा है कि आग की वजह से एडीए को तकरीबन दस लाख का नुकसान हुआ है।
एडीए कार्यालय में सुबह साढ़े नौ बजे कर्मचारी पहुंचे तो वहां उन्हें यहां धुआं निकलता दिखाई दिया। आठवें तल स्थित कार्यालय में और अंदर जाने पर धुआं ज्यादा दिखा तो कर्मचारी समझ गए कि मामला गड़बड़ है। इस दौरान कर्मचारियों ने कंप्यूटर रूम और एक्सचेंज रूम के अंदर झांककर देखा तो उन्हें अंदर आग की लपटें दिखाई दीं। तकरीबन दस बजे के आसपास इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी गई। थोड़ी ही देर में दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इस दौरान दो दर्जन से ज्यादा दमकल कर्मी आग बुझाने के लिए जुट गए। इंदिरा भवन में लगे फायर हाइड्रेंट पाइप लाइन के सहारे दमकल कर्मियों ने सुबह 11 बजे से पहले आग पर काबू पा लिया। फायर कर्मियों के आग बुझाने के बाद वहां देखा गया कि कंप्यूटर रूम और एक्सचेंज रूम पूरी तरह से जल चुका है। एक्सचेंज रूम में रखी लाखों रुपये की मशीन भी आग से जल गई।
वहां रखे दर्जन भर कंप्यूटर भी आग की भेंट चढ़ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीए सचिव अमर नाथ उपाध्याय ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। समिति में ओएसडी पुष्कर श्रीवास्तव, अभियंता बसंत लाल और राधेश्याम श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं। टीम को 48 घंटे में अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। उधर चर्चा इस बात की है कि शनिवार को कंप्यूटर रूम में रखे कुछ कंप्यूटर कर्मचारियों ने बंद नहीं किए थे। लगातार चलने की वजह से वह काफी गर्म हो गए थे और उसी से सोमवार की सुबह शार्ट सर्किट हो गया। हालांकि एडीए अफसरों का कहना है कि अभी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल देखने से अभी यही लग रहा है कि यहां आग शार्ट सर्किट से लगी है। वहीं दूसरी ओर एडीए कार्यालय में आग लगने की वजह से एडीए कार्यालय में ऐहतियातन लाइट काट दी गई। दिन में तीन बजे के बाद ही यहां सप्लाई शुरू हुई।