फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Actress Swatilekha is no more, close relationship with Prayagraj

अभिनेत्री स्वातिलेखा नहीं रहीं, प्रयागराज से रहा करीबी नाता

Thu, 17 Jun 2021 01:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Jun 2021 01:17 AM IST
सार

  • इलाहाबाद में ही जन्मीं, यहीं से की रंगकर्म की शुरुआत, यहां के कई नाटकों में अभिनय भी

विज्ञापन
Actress Swatilekha is no more, close relationship with Prayagraj
prayagraj news : स्वातिलेखा सेन गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj

विस्तार

संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला अभिनेत्री स्वातिलेखा सेन गुप्ता नहीं रहीं। बुधवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।  उनके निधन पर शहर के रंगकर्मियों, रंग संस्थाओं ने दुख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मूलत: इलाहाबाद में ही जन्मीं एवं यहीं से अपने रंगकर्म की शुरुआत करने वाली स्वातिलेखा हालदार का यहां से करीबी नाता रहा। वह कोलकात्ता में नांदीकार संस्था से जुड़ी। प्रसिद्ध रंग निर्देशक रुद्र प्रसाद सेन गुप्ता की पत्नी स्वातिलेखा ने रंगमंच के साथ-साथ बंगला फिल्मों में फिल्मकार सत्यजीत राय के निर्देशन में भी कार्य किया। अभिनय के लिए संगीत नाटक अकादमी सम्मान के अतिरिक्त उन्हें पश्चिम बंग नाट्य एकेडमी से भी सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन


अन्तिम बार भारत बंग महोत्सव में उनके निर्देशन में एकल नाटक की सफल प्रस्तुति हुई थी। बीते दिनों कल्याण कुमार घोष के निधन पर हुई श्रद्धांजलि सभा मेें वर्चुअल माध्यम से उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थीं। उन्होंने जस्टिस पलोक बसु सहित अनुकूल चन्द्र बनर्जी के निर्देशन में कल्याण घोष के साथ कई नाटकों में अभिनय किया था।
विज्ञापन


रंगकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
समानांतर रंगमंडल के सचिव रंगनिर्देशक अनिल रंजन भौमिक ने कहा, अपने रंगदल नांदीकर के साथ अभिनय करने कई बार कोलकात्ता से इलाहाबाद आईं। उनकी हर सांस में इलाहाबाद बसता था। जब भी कोलकात्ता जाना हुआ उनसे बराबर मुलाकात होती थी और वह यहां के रंग कर्म  के बारे में बहुत उत्साहित होकर पूछती थीं। वहीं रंगनिर्देशक प्रवीण शेखर ने कहा, बैकस्टेज की संरक्षक स्वाति दी एक सफल अभिनेत्री तो थीं ही नेतृत्व क्षमता में भी दक्ष थीं। कभी मायका, कभी रंगकर्म तो कभी सेमिनार में शामिल होने के लिए उनका यहां आना-जाना लगा रहा। जनवरी में उनसे कोलकाता में भेंट हुई तो पूरी मुलाकात में वह प्रयागराज का हालचाल पूछती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed