फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused of assaulting petrol pump workers and snatching chain

Prayagraj News: पेट्रोल पंप कर्मचारियों से की मारपीट, मांगा रंगदारी, टंकी में आग लगाने की दी धमकी

Thu, 01 May 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फाफामऊ (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाफामऊ (प्रयागराज) Updated Thu, 01 May 2025 01:41 AM IST
सार

फाफामऊ थाना क्षेत्र के पंडिला पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो युवकों ने फ्री में पेट्रोल न देने पर जमकर हंगामा किया और पंपकर्मियों के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी दोनों ने अभद्रता की। पुलिस दोनों को थाने ले गई और कड़ी हिदायत के बाद छोड़ दिया। दूसरे दिन दोनों कई अन्य लोगों के साथ फिर पंप पर पहुंचे और 10 हजार रुपये हफ्ता रंगदारी मांगी। लोगों की भीड़ जुटने पर गाड़ी के अंदर से असलहा से धमकी देते हुए भाग निकले। 

विज्ञापन
Accused of assaulting petrol pump workers and snatching chain
मारपीट की वायरल फोटो। - फोटो : संवाद।

विस्तार

फाफामऊ थाना क्षेत्रके पंडिला स्थित पेट्रोल पंप पर फ्री में तेल भरवाने पहुंचे दो व्यक्तियों ने कर्मचारियों से मारपीट की। सोमवार रात करीब 11:30 बजे दो व्यक्ति पंडिला स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे और तेल भरने को कहा, जब कर्मचारी मना करते हुए बोला कि तेल खत्म हो गया है। टैंकर से टैंक में तेल डालने का काम हो रहा है तेल नहीं मिल पाएगा। पंप पर पेट्रोल सुबह छह से रात नौ बजे तक ही मिलता है। आपको पेट्रोल देने में असमर्थ हूं।

विज्ञापन


इतना कहते ही दोनों व्यक्ति उग्र होकर पेट्रोप पंप पर उत्पात मचाने लगे। कर्मचारियों को भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पंप पर रखी कुर्सी पर बैठ गए जब कर्मचारी ने हाथ जोड़कर जाने के लिए बोला तो कर्मचारी को पीटा। कर्मचारी को मार खाता देख दूसरे कर्मचारी ने 112 डायल कर पुलिस को बुलवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों व्यक्तिओं को समझाने का प्रयास किया तो दोनो पुलिकर्मियों के साथ भी अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन


मारपीट की सूचना पर पहुंचे प्रधान से भी मारपीट कर धक्का-मुक्की की गई। पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रहे दोनों व्यक्तियों को थाने ले गई। जहां पूछताछ पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। दूसरे दिन दिन में करीब दो बजे दोनों फिर पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कर्मचारियों से अभद्रता की। उनके साथ कई और युवक भी थे जो मारपीट पर अमादा थे। आरोपियों ने दस हजार रुपया हफ्ता रंगदारी न देने पर पेट्रोल पंर पर आग लगाने की धमकी दी। लोगों की भीड़ जुटते देख युवक गाड़ी के भीतर से असलहा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed