फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused granted bail by High Court in illegal mining and money laundering case.

High Court : अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत

Thu, 02 Jul 2026 06:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jul 2026 06:53 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवैध खनन से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी को जमानत दे दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान की एकल पीठ ने गाजियाबाद के संजय कुमार उर्फ संजय धीमन की जमानत अर्जी पर दिया।

विज्ञापन
Accused granted bail by High Court in illegal mining and money laundering case.
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवैध खनन से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी को जमानत दे दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान की एकल पीठ ने गाजियाबाद के संजय कुमार उर्फ संजय धीमन की जमानत अर्जी पर दिया।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिमाचल प्रदेश के ऊना और कांगड़ा जिलों में अवैध खनन से संबंधित कई एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान आरोप लगाया गया कि अवैध खनन से अर्जित धन का उपयोग सहारनपुर स्थित एक स्टोन क्रशर की खरीद में किया गया। बाद में सहारनपुर में भी अवैध खनन और खनिजों की खरीद-बिक्री से संबंधित मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि आरोपी पिछले 18 माह से अधिक समय से जेल में है। जबकि सह-आरोपी को पहले ही जमानत मिल चुकी है। कोर्ट ने आरोपी को व्यक्तिगत मुचलका और दो जमानतदार प्रस्तुत करने सहित निर्धारित शर्तों के अधीन जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed