{"_id":"5f15bb808ebc3e63c161ec00","slug":"accident-in-prayagraj-the-couple-going-to-the-sangam-bath-on-somavati-amavasya-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवती अमावस्या पर संगम स्नान करने जा रहे दंपति की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवती अमावस्या पर संगम स्नान करने जा रहे दंपति की सड़क हादसे में मौत
Mon, 20 Jul 2020 09:12 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
सोमवार की भोर में थाना क्षेत्र के इरादतगंज बाजार में रीवा-प्रयागराज हाईवे पर बोलेरो और ट्रक की टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई। बोलेरो सवार तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।
शहडोल (म.प्र) के थाना देवलोंद अंतर्गत बुड़वा गांव के गोमती प्रसाद विश्वकर्मा अपनी पत्नी, बेटी और दो अन्य लोगों के साथ प्रयागराज में सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए आ रहे थे। सोमवार भोर में 4 बजे जैसे ही घूरपुर क्षेत्र के इरादतगंज बाजार में पहुंचे थे कि सड़क पर सामने खड़े डीसीएम ट्रक में पीछे से बोलेरो टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो में आगे बैठे गोमती प्रसाद विश्वकर्मा (45) दोनों गाड़ियों के बीच में फंसकर बुरी तरह चिपक गए।
जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों के सहयोग से सभी को बाहर निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी जसरा ले गई। उपचार के दौरान गोमती प्रसाद की पत्नी विमला देवी विश्वकर्मा (40) की भी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
शेष तीनों घायलों को नीलांबर प्रसाद तिवारी (55) पुत्र भगवान दीन, वाहन चालक पुष्पेंद्र तिवारी (30) पुत्र भुवनेश्वर तिवारी, पूजा (20) पुत्री गोमती प्रसाद विश्वकर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर किया गया। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों गाड़ियों के बीच में फंसे गोमती प्रसाद विश्वकर्मा के शव को दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी से बोलेरो को तोड़कर शव बाहर निकाला जा सका।