{"_id":"761f19bc7fe5a8bce7e89a90acc4b73a","slug":"accident-hindi-news-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में पिलर से टकराई कार, ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में पिलर से टकराई कार, ड्राइवर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे ने सोमवार को काला डांडा हिम्मतगंज के रहने वाले कार ड्राइवर जुनैद खान (25) की जान ले ली। भोर में 4.30 बजे छिवकी के लिए रवाना हुए जुनैद की कार नैनी पुल को पार करने के बाद आखिर में लगे पिलर से जा टकराई। जुनैद को पिलर के पहले बाईं तरफ मुड़ना था लेकिन कोहरे के कारण उसे मोड़ दिखाई नहीं दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई ही और जुनैद भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। खून से लथपथ जुनैद को एसआरएन अस्पताल भिजवाया गया लेकिन वहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। उसके सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं।
जुनैद कालिंदीपुरम के रहने वाले कोरियर कंपनी के संचालक अजय तिवारी की कार चलाता था। अजय तिवारी के दोस्त संतोष पांडेय परिवार के साथ मैसूर गए थे। उनकी ट्रेन सुबह छिवकी स्टेशन पर आने वाली थी। संतोष के परिवार को रिसीव करने के लिए जुनैद होंडा अमेज कार से रवाना हुआ लेकिन बीच रास्ते में ही हादसा हो गया। जिस वक्त हादसा हुआ, घना कोहरा छाया हुआ था। आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि कोहरा और रफ्तार अधिक होने के कारण जुनैद मोड़ को नहीं देख पाया। जब तक वह संभलता, कार पिलर से जा टकराई। जुनैद अविवाहित था। उसके पिता प्यारे लाल खान का देहांत हो चुका है। परिवार में मां शहाना बेगम और छोटा भाई जावेद है। जावेद ने ही नैनी थाने में हादसे की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। जुनैद का पंचनामा नैनी पुलिस ने भरा। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।