फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   accident

कोहरे में ट्रक ने ली दूध विक्रेता की जान

Sat, 20 Dec 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 20 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
accident
 कीडगंज थाना क्षेत्र के बैरहना चौकी के समीप शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे कोहरे में तेज रफ्तार ट्रक ने दूध विक्रेता आशुतोष कुमार शुक्ला (19) की जान ले ली। वह दूध बांटकर घर लौट रहा था तभी ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आशुतोष दूर जा गिरा और उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। पुलिस ने एंबुलेंस से उसको अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। एसआरएन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आशुतोष जार्जटाउन थाना क्षेत्र के कुलभास्कर मंडी का रहने वाला था।

उसके पिता श्याम सुंदर शुक्ला पहले कंपाउंडर थे। इधर बीच वह घर पर ही हैं। चार भाइयों में दूसरे नंबर का आशुतोष दूध बेचकर परिवार की मदद करता था। वह रोज की तरह सुबह दूध बांटने के लिए घर से निकला, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। आशुतोष की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। घरवाले अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद सड़क पर मौजूद लोगों ने दौड़ाकर ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक ड्राइवर सुरेश कुमार की धुनाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। सुरेश कुमार प्रतापगढ़ के मान्धाता का रहने वाला है। आशुतोष के परिवार में मां प्रेमा देवी तथा भाई कमलाकांत, उमाकांत और आदित्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed