फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aajan's voice disrupts the sleep of the Vice Chancellor of Allahabad University, letter written to DM

अजान की तेज आवाज सोने नहीं देती: इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति ने डीएम को लिखा पत्र, की शांति बनाए रखने की मांग

Wed, 17 Mar 2021 08:46 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Mar 2021 08:46 AM IST
विज्ञापन
Aajan's voice disrupts the sleep of the Vice Chancellor of Allahabad University, letter written to DM
कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव - फोटो : amar ujala

सिविल लाइंस में अरसे से रह रहीं इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के घर के करीब एक मस्जिद से आने वाली अजान की तेज आवाज उन्हें ठीक से सोने नहीं देती। कुलपति ने प्रयागराज के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है कि अजान की अवाज उनकी नींद को खराब कर देती है। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए जिलाधिकारी से अपेक्षा की है कि वह क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें। कुलपति ने एसएसपी, आईजी और कमिशर को भी पत्र की कॉपी भेजी है।

विज्ञापन


कुलपति की ओर से जिलाधिकारी को लिखा गया पत्र का विषय है, 'नॉयस पॉल्यूशन इन द सिविल लाइंस, प्रयागराज' यानी 'सिविल लाइंस, प्रयागराज में ध्वनि प्रदूषण। कुलपति ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे के असपास उनके घर के निकट स्थित मस्जिद से आने वाली अजान की तेज आवाज से उनकी नींद खराब हो जाती है। हालंकि उन्होंने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि वह किसी भी धर्म, जाति या संप्रदाय के खिलाफ नहीं हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



कुलपति ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि यहां तक ईद में सुबह चार बजे सहरी की घोषणा की जाती है। इसके कारण भी आसपास के लोगों को समस्या होती है। कुलपति ने डीएम से अपेक्षा की है कि वह जल्द ही इस पर कोई कार्रवाई करेंगे ताकि शांति कायम हो सके और अजान की तेज आवाज से परेशान लोगों को राहत मिल सके। 


कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव का पत्र मिला है। नियमानुसार इस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -जिलाधिकारी, भानु चंद्र गोस्वामी।

वर्तमान में लंबी छुट्टी पर कुलपति
इविवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की ओर से तीन मार्च को लिखा गया। यह पत्र तब वायरल हुआ, जब कुलपति लंबी छुट्टी पर हैं। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव 15 मार्च से लंबी छुट्टी पर चली गई हैं। उनकी जगह विज्ञान संकाय के डीन प्रो. शेखर श्रीवास्तव कुलपति का चार्ज संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed