{"_id":"6882999183195aa36402aa03","slug":"a-young-man-who-was-making-a-reel-by-climbing-the-railing-of-shastri-bridge-fell-into-the-ganga-water-police-saved-his-life-allahabad-news-c-3-bly1007-677241-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: शास्त्री पुल की रेलिंग पर चढ़कर रील बना रहा युवक गंगा में गिरा, जल पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: शास्त्री पुल की रेलिंग पर चढ़कर रील बना रहा युवक गंगा में गिरा, जल पुलिस ने बचाई जान
Fri, 25 Jul 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
रील बनाते समय गंगा में गिरे ज्ञानेंद्र चौधरी को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद जानकारी लेती जल पु
प्रयागराज। शास्त्री पुल की रेलिंग पर चढ़कर बृहस्पतिवार को रील बनाते वक्त एक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा में गिर गया। घटना देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते जल पुलिस, एसडीआरएफ और पीएसी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक की जान बचा ली।
गंगा में गिरा युवक लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र के मूला पुरवा गांव निवासी ज्ञानेंद्र चौधरी (30) है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक शास्त्री पुल की रेलिंग पर चढ़कर मोबाइल से वीडियो बना रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह गंगा नदी में गिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ के नेतृत्व में जल पुलिस, एसडीआरएफ और पीएसी की टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इंस्पेक्टर रविंद्र नाथ ने लोगों से अपील की कि इस प्रकार की लापरवाही न करें।