फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man is in custody for fraud by using DM's number, the holder of the same number is using it.

Prayagraj : डीएम के नंबर का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़े में एक युवक हिरासत में, इस्तेमाल एक नंबर का है धारक

Sun, 06 Oct 2024 05:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 05:28 PM IST
सार

एक आशंका यह जताई जा रही है कि फर्जीवाड़ा करने वाले ने जिस तरह डीएम के सीयूजी नंबर का इस्तेमाल किया, उसी तरह किसी अन्य नंबर का भी प्रयोग किया हो। हालांकि, यह विस्तृत जांच-पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस घटना में कुल तीन नंबरों का इस्तेमाल किया गया। इनमें से एक डीएम प्रयागराज का सीयूजी नंबर था, जबकि दो अन्य थे।

विज्ञापन
A young man is in custody for fraud by using DM's number, the holder of the same number is using it.
गिरफ्तार। - फोटो : stock.adobe

विस्तार

डीएम बनकर मनकामेश्वर मंदिर के मंहत से धोखाधड़ी करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। घटना में प्रयुक्त दो अन्य नंबरों में से एक का वह धारक है। हालांकि, प्रारंभिक पूछताछ में उसने खुद को निर्दोष बताया है। उसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि युवक से पूछताछ में उसने इस घटना के संबंध में जानकारी से इन्कार किया। कहा कि उसके नंबर का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया गया। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि उसकी बातों में कितनी सच्चाई है।

विज्ञापन


एक आशंका यह जताई जा रही है कि फर्जीवाड़ा करने वाले ने जिस तरह डीएम के सीयूजी नंबर का इस्तेमाल किया, उसी तरह किसी अन्य नंबर का भी प्रयोग किया हो। हालांकि, यह विस्तृत जांच-पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस घटना में कुल तीन नंबरों का इस्तेमाल किया गया। इनमें से एक डीएम प्रयागराज का सीयूजी नंबर था, जबकि दो अन्य थे।

विज्ञापन

खास बात यह कि इनकी भी ट्रू कॉलर आईडी फर्जी नाम से बनाई गई। इनमें से एक नंबर की आईडी एसई यमुनापार और दूसरे की उत्तर प्रदेश कलक्ट्रेट बनाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि सामने वाले को दबाव में लेने के लिए ही ऐसा किया गया। फिलहाल, पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि जांच कराई जा रही है। तकनीकी माध्यमों से भी फर्जीवाड़े में लिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।

यह है पूरा मामला

डीएम बनकर मनकामेश्वर मंदिर के मंहत से धोखाधड़ी करने की कोशिश का मामला एक दिन पहले सामने आया था। पहले खुद जिलाधिकारी और फिर उनका निजी सचिव बनकर कहा गया कि डीएम साहब के गृह जनपद में मंदिर बन रहा है, इसमें सहयोग दीजिए। चौंकाने वाली बात यह कि महंत के मोबाइल स्क्रीन पर डीएम के सीयूजी नंबर से कॉल आई। पुलिस अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed