फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A vacuum burst inside a power substation, leaving ten thousand homes without power for three hours

Prayagraj News: बिजली उपकेंद्र के भीतर वैक्यूम फटा, तीन घंटे दस हजार घरों में गुल रही बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
A vacuum burst inside a power substation, leaving ten thousand homes without power for three hours
आवास विकास कॉलोनी योजना तीन स्थित बिजली उपकेंद्र के भीतर सोमवार की सुबह ट्राली में लगने वाले वैक्यूम के फटने से खलबली मच गई। वैक्यूम के फटने के कारण अचानक बिजली उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडर बंद पड़ गए। इससे तकरीबन दस हजार मकानों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी तो मेन सप्लाई भी ठप पड़ गई। किसी तरह खराबी को दूरकर आपूर्ति बहाल की जा सकी तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह तकरीबन ग्यारह बजे अचानक आवास विकास कॉलोनी योजना तीन स्थित बिजली उपकेंद्र के भीतर स्विच यार्ड में ट्राली में लगने वाला वैक्यूम अचानक फट गया। इससे जुड़े योजना दो फीडर, पूर्वी, पश्चिमी और बिरला फीडर की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। चारों फीडरों के बंद होने से तकरीबन दस हजार मकानों व सैकड़ों दुकानों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। इससे लोग उमसभरी गर्मी में बेहाल हो उठे। यह स्थिति अगले तीन घंटे तक बनी रही। खराबी की जानकारी होने पर बिजलीकर्मी मरम्मत कार्य में लगाए गए।
विज्ञापन

अवर अभियंता जीतेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि नमी के कारण वैक्यूम फट गया था। बताया कि यह उमसभरी गर्मी में अक्सर हो जाता है। किसी तरह वैक्यूम को बदला गया। इसी बीच हनुमानगंज बिजली उपकेंद्र से मेन सप्लाई ठप पड़ गई। तभी जोरदार बारिश के कारण पूरे इलाके की बत्ती गुल हो गई। दोपहर दो बजे के आसपास बारिश बंद हुई तो एक-एक कर सभी इलाकों की बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। हालांकि, उसके बाद देर शाम तक लोकल फाल्ट के कारण किसी न किसी इलाके की बत्ती गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंच कंडक्टर बदलने को पूर्वी और पश्चिमी फीडर से सात घंटे गुल रही बिजली
आवास विकास कॉलोनी योजना तीन के पश्चिमी और पूर्वी फीडर पर सोमवार को बंच कंडक्टर बदले जाने के कारण तकरीबन सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल हुई तो जलापूर्ति भी नहीं हो सकी। आवास विकास कॉलोनी योजना तीन के बिजली उपकेंद्र के विभिन्न फीडरों पर इन दिनों मेंटेनेंस का कार्य भी चल रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को आवास विकास कॉलोनी योजना तीन के सेक्टर तीन और चार के मुख्य मार्ग पर बंच कंडक्टर बदला जा रहा है। बंच कंडक्टर को लगाने का कार्य दोपहर तकरीबन एक बजे शुरू किया गया। बंच कंडक्टर का कार्य शाम आठ बजे तक चला। इससे पूर्वी और पश्चिमी फीडर के चार हजार मकानों में तकरीबन सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल हुई तो नलकूप नहीं चल पाए जिससे जलापूर्ति भी नहीं हो पाई। इससे लोग बेहाल हो उठे थे। रात आठ बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed