फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A special panel of six doctors will examine the injuries of Ashutosh Brahmachari

Prayaraj : छह डॉक्टरों का विशेष पैनल करेगा आशुतोष ब्रह्मचारी की चोटों की जांच, रीवा एक्सप्रेस में हुआ था हमला

Sat, 14 Mar 2026 03:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Mar 2026 03:37 PM IST
सार

आशुतोष ब्रह्मचारी पर पिछले दिनों रीवा एक्सप्रेस में सफर के दौरान हुए हमले के मामले में अब उनकी चोटों की दोबारा जांच की जाएगी। शनिवार को कॉल्विन अस्पताल में छह डॉक्टरों का पैनल उनका मेडिकल परीक्षण करेगा।

विज्ञापन
A special panel of six doctors will examine the injuries of Ashutosh Brahmachari
अस्पताल से मेडिकल मुआयना कराकर बाहर निकलते आशुतोष ब्रह्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आशुतोष ब्रह्मचारी पर पिछले दिनों रीवा एक्सप्रेस में सफर के दौरान हुए हमले के मामले में अब उनकी चोटों की दोबारा जांच की जाएगी। शनिवार को कॉल्विन अस्पताल में छह डॉक्टरों का पैनल उनका मेडिकल परीक्षण करेगा।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आशुतोष ब्रह्मचारी की शिकायत पर जीआरपी थाने में दर्ज मामले में चोटों को खरोंच बताया गया था। इस पर आशुतोष ब्रह्मचारी ने जीआरपी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि उनकी गंभीर चोटों को हल्का दिखाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉल्विन अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ने उनकी चोटों की दोबारा जांच के लिए छह डॉक्टरों की टीम गठित की है।

विज्ञापन

पैनल में फिजिशियन डॉ. सीपी श्रीवास्तव, ऑर्थो सर्जन डॉ. रणधीर सिंह चौहान, नेत्र सर्जन डॉ. राम मिलन, ईएनटी सर्जन डॉ. एके जायसवाल, सर्जन डॉ. आर्येंद्र सिंह और दंत सर्जन डॉ. मिथलेश सिंह को शामिल किया गया है। डॉक्टरों की यह टीम शनिवार को आशुतोष ब्रह्मचारी की सभी चोटों की विस्तृत जांच करेगी और रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed