Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A seven-year-old boy has been battling rabies for two years, drinking milk and juice through a tube.

Prayagraj : दो साल से रेबीज से लड़ रहा सात साल का बच्चा, नली से पी रहा दूध व जूस

Fri, 27 Mar 2026 06:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Mar 2026 06:59 PM IST
सार

कहते हैं कि अगर रेबीज हो जाए तो पीड़ित का जिंदा बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। ऐसा ही मामला प्रयागराज के मंसूराबाद इलाके में सामने आया है, जहां दो साल से सात वर्षीय बच्चा रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रहा है।

विज्ञापन
A seven-year-old boy has been battling rabies for two years, drinking milk and juice through a tube.
रेबीज से पीड़ित सात साल का ताबीज। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कहते हैं कि अगर रेबीज हो जाए तो पीड़ित का जिंदा बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। ऐसा ही मामला प्रयागराज के मंसूराबाद इलाके में सामने आया है, जहां दो साल से सात वर्षीय बच्चा रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी से जंग लड़ रहा है। बच्चे का इलाज कर रहे न्यूरो सर्जन डॉ. प्रकाश खेतान का दावा है कि यह विश्व का ऐसा चौथा मामला है, जहां रेबीज होने के बाद भी पीड़ित जिंदा है।
विज्ञापन


मंसूराबाद निवासी उबैद खान के बेटे ताबीज को दो साल पहले यानी छह जून 2024 को कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों ने उसे रेबीज का टीका लगवाना शुरू किया। हालांकि, करीब 20 दिन बाद बच्चे को बुखार आने लगा। इसके बाद परिजनों ने शहर के कई निजी चिकित्सालयों में इलाज कराया।
विज्ञापन


इस बीच 10 जुलाई को परिजन उसे लखनऊ ले गए, जहां कुछ दिन बाद ताबीज कोमा में चला गया। वहीं, चिकित्सकों ने भी जवाब दे दिया। इस पर परिजन बच्चे को वापस घर ले आए। इसके बाद उन्होंने न्यूरो सर्जन डॉ. प्रकाश खेतान से संपर्क किया, जिन्होंने उसका इलाज शुरू किया। इस दौरान उसे घर पर ही रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, करीब चार महीने बाद ताबीज ने अपनी आंखें खोलीं। धीरे-धीरे उसकी हालत में सुधार होने लगा। वर्तमान में वह कुछ बोल तो नहीं पाता है, लेकिन सब कुछ देखता है और समझने की कोशिश भी करता है। मां सबीना ताबीज को रोजाना चार से पांच चम्मच पानी देती हैं। बच्चे की नाक में लगी नली से उसे दाल, नारियल का पानी, दूध व जूस दिया जा रहा है। ताबीज हाथ-पैर भी हिलाता है और खुद से एक तरफ करवट भी लेता है।
Trending Videos

यह है रेबीज

रेबीज एक अत्यंत घातक वायरल संक्रमण है, जो मुख्य रूप से संक्रमित जानवरों (कुत्ता, बिल्ली, बंदर) के काटने, खरोंचने या लार के माध्यम से फैलता है। यह सीधे केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी) पर हमला करता है। लक्षण दिखने के बाद यह लगभग 100 फीसदी जानलेवा है, लेकिन काटने के तुरंत बाद वैक्सीन लगवाने से इससे बचा जा सकता है।

ये हैं लक्षण

1. बुखार, थकान, गले में खराश, उल्टी, मांसपेशियों में दर्द और काटने वाली जगह पर जलन या झुनझुनाहट।
2. पानी निगलने में कठिनाई के कारण पानी से अत्यधिक डर लगना।
3. मुंह से बहुत ज्यादा लार आना।
4. आक्रामकता, चिंता, भ्रम और बेचैनी।
5. सांस लेने और निगलने में समस्या।
6. शरीर के अंगों का काम न करना या सुन्न होना।

रेबीज होने के बाद इंसान का बचना लगभग नामुमकिन होता है। अब तक विश्व में सिर्फ तीन लोग रेबीज होने के बाद जिंदा बचे हैं। यह चौथा मामला है, अभी तक मैंने इसे फाइल नहीं किया है। बच्चा पहले से ठीक है और उसकी लंबाई भी दो से तीन इंच बढ़ी है। - डॉ. प्रकाश खेतान, न्यूरो सर्जन

लखनऊ से जवाब मिलने के बाद हमने उम्मीद छोड़ दी थी लेकिन डॉक्टर साहब ने चमत्कार कर दिखाया। बेटा पहले से काफी ठीक है। वह हम लोगों को आंख खोलकर देखता है और बीच-बीच में अपने हाथ-पैर हिलाने के साथ करवट भी लेता है। - उबैद खान, पिता, मंसूराबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed