{"_id":"60d9f3e84781b6194d1d1a05","slug":"a-prisoner-attacked-another-prisoner-in-naini-jail-admitted-to-srn-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनी जेल में एक बंदी ने दूसरे बंदी पर किया हमला, एसआरएन हास्पिटल में किया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनी जेल में एक बंदी ने दूसरे बंदी पर किया हमला, एसआरएन हास्पिटल में किया गया भर्ती
Mon, 28 Jun 2021 10:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:08 PM IST
सार
- मग के हैंडिल की कट्टन बनाकर बंदी ने लंबरदार पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
कैदी
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट्रल जेल नैनी में सोमवार को बंदी ने स्टील मग की हैंडिल को घिसकर बनाए गए कट्टन सर्किल के सीओ लंबरदार बंदी पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर घायल लंबरदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आरोपी बंदी के खिलाफ नैनी कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जेल के अंदर चक्र संख्या चार की बैरक संख्या में एक में बंद बंदी सुभाष निषाद पुत्र राकेश निषाद रविवार को अपनी सर्किल में जुआ खेलने प्रयास कर रहा था। इसपर सीओ लंबरदार देशा उर्फ देशराज ने उसे मना करते हुए कहा कि वह इसकी शिकायत चक्र कार्यालय में करने जा रहा है। इस पर वह उससे गाली गलौच करते हुए बंदी को बाहर निकलकर देख लेने की धमकी दी। चक्राधिकारी को सूचित करने पर रविवार को ही बंदी सुभाष की बैरक में परिवर्तन कर दिया गया, इसको लेकर वह काफी नाराज था।
सोमवार सुबह बंदी ने सरकारी स्टील के मग की हैंडिल तोड़कर उसे घिसकर बनाए गए कट्टन से सीओ लंबरदार पर जानलेवा हमला कर दिया। वहां मौजूद अन्य बंदियों ने बीच बचाव कर उसे बचाया। हमले में उसके चेहरे व पेट में गहरा लंबा घाव हो गया। घायल लंबरदार बंदी को इलाज के लिए जेल प्रशासन की ओर से अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। मामले में घायल लंबरदार की तहरीर पर आरोपी बंदी के खिलाफ नैनी कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।