फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A middle aged man was beaten to death for demanding his dues

Prayagraj News: बकाया मांगने पर अधेड़ को पीटकर मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
A middle aged man was beaten to death for demanding his dues
मऊआइमा के मझियारी गांव में मजदूरी का बकाया मांगने पर राम कैलाश पटेल (45) की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप ठेके पर पेंटिंग का काम कराने वाले गांव के ही दो सगे भाइयों पर है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के पिता छोटेलाल ने बताया कि गांव के रोहित व मोहित कुमार नागपुर में रहकर ठेके पर घरों की पेंटिंग का काम करवाते हैं। उनका बेटा राम कैलाश भी उनके साथ काम करता था। दो माह पूर्व छोटी बेटी पूनम की शादी के लिए वह घर आया था और तब से इधर-उधर मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक, रोहित व मोहित दो दिन पहले नागपुर से गांव लौटे। इस पर सोमवार दोपहर मजदूरी का बकाया छह हजार रुपये मांगने राम कैलाश उनके पास गया। वहां पर उनके बीच नोकझोंक हो गई, जिसके बाद वह वापस लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि वहां से आकर बेटा दरवाजे पर बैठा था तभी रोहित व मोहित लाठी-डंडा लेकर आए और रामकैलाश पर हमला कर दिया। वह घर के भीतर भागा तो आरोपी पीछे से आ गए और जबरन बाहर घसीटकर उस पर ताबड़तोड़ वार किए।
हमले में उसके सीने, पेट व निजी अंगों में गंभीर चोट पहुंची, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता का यह भी आरोप है कि आरोपी लाठी-डंडा गांव के ही जीतलाल के घर से लेकर आए थे।
सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद आरोपियों के घर गई, लेकिन दोनों वहां नहीं मिले। एडीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।



मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक राम कैलाश चार भाइयों में सबसे छोटा था। चारों भाई अलग-अलग रहते हैं। पिता छोटेलाल के पास दो बीघा जमीन है, जिसका अभी बंटवारा नहीं हुआ है। मृतक की तीन बेटियां किरन, सोना और पूनम हैं, जिनकी शादी हो गई है। इसके अलावा दो बेटे सूरज (15) व सुजीत कुमार (10) हैं। राम कैलाश की मौत से बच्चों व पत्नी इसरौती देवी समेत परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed